बरेली जिले के दर्शनीय स्थल - Places to visit in Bareilly district / बरेली जिले के आसपास घूमने वाली प्रमुख जगह
बरेली उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख जिला है। बरेली को नाथ नगरी के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि बरेली शहर में चारों ओर प्राचीन शिव मंदिर बने हुए हैं। बरेली उत्तर प्रदेश का आठवां महानगर है। बरेली उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से करीब 252 किलोमीटर दूर है। बरेली जिला रामगंगा नदी के किनारे बसा हुआ है। बरेली में घूमने के लिए बहुत सारी जगह है। चलिए जानते हैं - बरेली शहर में कौन-कौन सी जगह घूमने लायक है।
बरेली जिले में घूमने वाली जगह - Bareilly mein ghumne ki jagah
बरेली शरीफ दरगाह - Bareilly Sharif Dargah
बरेली शरीफ दरगाह बरेली जिले का एक मुख्य धार्मिक स्थल है। यह मुस्लिम कम्युनिटी का धार्मिक स्थल है। इस दरगाह को दरगाह ए आला हजरत के नाम से भी जाना जाता है। यह दरगाह अहमद रजा खान की है। यह 19वीं शताब्दी के एक महान संत एवं न्याय विद थे। यहां पर आपको एक सुंदर दरगाह (मकबरा) देखने के लिए मिलता है। इस मकबरे का गुंबद बहुत ही शानदार है। इस दरगाह (मकबरे) का गुंबद को माचिस की तीली का उपयोग करके डिजाइन किया गया है। इस मकबरे का डिजाइन आलम शाह महमूद जान कादरी ने किया है। इसकी वास्तुकला इस्लामिक है। यहां पर आकर बहुत अच्छा लगता है। दरगाह ए आला हजरत इस्लाम के अनुयायियों के लिए एक प्रसिद्ध स्थल है।
बरेली शरीफ दरगाह में ईद के समय, बकरा ईद और उर्स के समय यहां पर बहुत सारे लोग घूमने के लिए आते हैं। यहां पर उस समय मेले वाला माहौल रहता है। दरगाह में एक मदरसा भी है, जो लोगों को इस्लाम और कुरान के बारे में शिक्षा प्रदान करता है। यहां का वातावरण बहुत अच्छा है और यहां पर आकर सकारात्मक ऊर्जा महसूस होती है।
गांधी उद्यान बरेली - Gandhi Garden Bareilly
गांधी उद्यान बरेली जिले का एक मुख्य स्थल है। गांधी उद्यान एक सुंदर बगीचा है। गांधी उद्यान में चारों तरफ पेड़ पौधे लगे हुए हैं और यहां पर फूलों वाले भी बहुत सारे पौधे देखने के लिए मिल जाते हैं। यहां पर रंग बिरंगे गुलाब के पौधे भी लगाए गए हैं। यहां पर बच्चों के लिए बहुत सारे झूले और फिसल पट्टी लगी हुई है, जहां पर बच्चे काफी इंजॉय कर सकते हैं। आप यहां सुबह के समय या शाम के समय मॉर्निंग वॉक के लिए आ सकते हैं। इस पार्क में कसरत करने के लिए, जिम की मशीनें लगी हुई है, जहां पर आप कसरत कर सकते हैं। यह पार्क बहुत सुंदर है और यहां पर बहुत अच्छा लगता है। आप यहां पर आकर अच्छा समय बिता सकते हैं।
कारगिल चौक पार्क बरेली - Kargil Chowk Park Bareilly
कारगिल चौक पार्क बरेली शहर का एक मुख्य स्थल है। यहां पर एक छोटा सा पार्क बना हुआ है। यह पार्क कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों की याद पर बनाया गया है। इस पार्क में हमारे वीर जवानों की मूर्तियां देखने के लिए मिलती हैं। यहां पर और बहुत से वस्तुएं देखने के लिए मिलती है, जो हमें देशभक्ति की भावना से भर देंगे। यहां पर वीर जवानों के द्वारा हुई पूरी युद्ध की कहानी को आप पढ़ सकते हैं। यहां पर आकर बहुत अच्छा लगता है। यह पार्क बरेली छावनी में सिविल लाइन में बना हुआ है और आप यहां पर आकर घूम सकते हैं।
श्री धोपेश्वर नाथ मंदिर बरेली - Shri Dhopeshwar Nath Temple Bareilly
श्री धोपेश्वर नाथ मंदिर बरेली शहर का एक प्रसिद्ध मंदिर है। यह बरेली शहर के सात नाथ मंदिरों में से एक है। बरेली शहर को नाथ नगरी के नाम से जाना जाता है। यह मंदिर बरेली शहर में कैंट एरिया में स्थित है। यह मंदिर प्राचीन है। मंदिर में आपको बहुत सारे देवी देवता और वैष्णो माता की मानव निर्मित गुफा देखने के लिए मिलती है। श्री धोपेश्वर नाथ मंदिर भोलेनाथ जी को समर्पित है। यहां पर शिव भगवान जी के शिवलिंग के दर्शन करने के लिए मिलते हैं, साथ में नंदी महाराज की भी दर्शन करने के लिए मिलते हैं।
मंदिर के अंदर एक तालाब बना हुआ है। कहा जाता है, कि इस कुंड में स्नान करने से त्वचा संबंधी रोग ठीक होते हैं। यहां पर ग्रहों के अनुसार पौधे लगाए हैं और वह भी देख सकते हैं। यहां पर हनुमान जी की एक विशाल प्रतिमा के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। श्री राम जी, माता सीता जी, और लक्ष्मण जी के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। साथ ही यहां पर गुफा बनी हुई है, जहां पर वैष्णो माता के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यहां पर महाशिवरात्रि के समय और सावन सोमवार के समय बहुत सारे भक्त भगवान शिव के दर्शन करने के लिए आते हैं। अगर आप बरेली जाते हैं, तो आपको धोपेश्वर नाथ के दर्शन करने के लिए जरूर आना चाहिए।
श्री अलखनाथ मंदिर बरेली - Shri Alakhnath Temple Bareilly
श्री अलखनाथ मंदिर बरेली शहर का एक प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर भी सात नाथ मंदिरों में से एक है। बरेली शहर के हर कोने मे एक महादेव का मंदिर विराजमान है। यह मंदिर बहुत प्राचीन है और बहुत सुंदर है। इस मंदिर के प्रवेश द्वार मे हीं हनुमान जी की 52 फीट ऊंची प्रतिमा के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। मंदिर के अंदर बहुत सारी मूर्तियां देखने के लिए मिलती है। यहां पर शिव और पार्वती जी के विवाह की मूर्ति, कृष्ण जी गोपियों की लीला की मूर्ति और कृष्ण जी गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली से उठाए हुए, उस दृश्य की मूर्ति भी, आप यहां पर देख सकते हैं। यहां भगवान विष्णु की शेष शैया में लेटी हुई मूर्ति, भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी, नारद जी और गरुण जी की मूर्तियां देखने के लिए मिलती है। इस मंदिर का संचालन आनंद अखाड़ा के द्वारा किया जा रहा है।
अलखनाथ मंदिर पर भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग के भी दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यहां पर और भी बहुत सारे देवी देवताओं के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यहां पर श्री राम जी, लक्ष्मण जी और माता सीता जी के, राधा कृष्ण जी के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यहां पर शनि भगवान जी के भी दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यहां पर रामेश्वरम से लाया हुआ पत्थर देखने के लिए मिलता है, जो पानी में तैरता है। यहां पर आकर बहुत अच्छा अनुभव होता है और आप यहां पर घूमने के लिए आ सकते हैं। यह मंदिर बरेली जिले में किला क्षेत्र में स्थित है।
श्री त्रिवटी नाथ मंदिर बरेली - Shri Trivati Nath Mandir Bareilly
श्री त्रिवटी नाथ मंदिर बरेली जिले का एक प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर भोलेनाथ को समर्पित है। यह मंदिर सात नाथ मंदिरों में से एक है। यह मंदिर बहुत सुंदर है। इस मंदिर में तीन वटवृक्ष के बीच में शिवलिंग विराजमान है। यहां पर आप आकर शिवलिंग के दर्शन कर सकते हैं। यहां पर नंदी वन देखने के लिए मिलता है, जहां पर नंदी भगवान की एक बहुत बड़ी प्रतिमा देखने के लिए मिलती है। नंदी भगवान की प्रतिमा के ऊपर शिव और पार्वती जी विराजमान है और गणेश जी और कार्तिकेय भगवान नंदी भगवान के सामने विराजमान है। यह प्रतिमा बहुत सुंदर लगती है। इस मंदिर में चारों तरफ पेड़ पौधे लगे हुए हैं। यहां पर सकारात्मक माहौल है।
यहां मंदिर के ऊपर शंकर जी की सफेद रंग की प्रतिमा देखने के लिए मिलती है, जो बहुत सुंदर है। यहां पर विष्णु भगवान माता लक्ष्मी जी, श्री राम जी, लक्ष्मण जी और माता सीता जी और राधे कृष्ण जी की भी प्रतिमा देखने के लिए मिलती है, जो बहुत ही सुंदर लगती है। इस मंदिर में आकर सभी लोगों की इच्छाएं पूरी होती है। यह मंदिर मुख्य बरेली शहर में स्थित है और आप यहां पर आकर घूम सकते हैं।
श्री गायत्री शक्ति पीठ मंदिर बरेली - Shri Gayatri Shakti Peeth Temple Bareilly
श्री गायत्री शक्तिपीठ मंदिर बरेली शहर का एक मुख्य मंदिर है। यह एक धार्मिक स्थल है। यह मंदिर गायत्री माता को समर्पित है। मंदिर में गायत्री माता की बहुत ही सुंदर प्रतिमा के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यह मंदिर बरेली में त्रिवटी नाथ मंदिर के पास ही में है। आप यहां पर आकर गायत्री माता के दर्शन कर सकते हैं।
काली देवी मंदिर बरेली - Kali Devi Temple Bareilly
काली देवी मंदिर बरेली शहर का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है। यह मंदिर काली देवी जी को समर्पित है। मंदिर में काली देवी जी की बहुत ही आकर्षक प्रतिमा देखने के लिए मिलती है। यह मंदिर बरेली में कालीबाड़ी में स्थित है। आप यहां पर आकर घूम सकते हैं। आपको अच्छा लगेगा और शांति मिलेगी। मंदिर में काली माता के अलावा और भी बहुत सारे देवी देवताओं की मूर्तियां विराजमान है।
श्री हरि मंदिर बरेली - Shri Hari Mandir Bareilly
श्री हरी मंदिर बरेली शहर का सबसे सुंदर मंदिर है। यह मंदिर श्री कृष्ण जी और राधा जी को समर्पित है। मंदिर का डिजाइन बहुत ही आकर्षक है। मंदिर में श्री राधा कृष्ण जी के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। मंदिर में राम जी, सीता जी और लक्ष्मण जी के दर्शन करने के लिए भी मिलते हैं। यहां पर बहुत बड़ा प्रार्थना सभा है, जहां पर सभी लोग बैठकर भगवान श्री कृष्ण जी का भजन कर सकते हैं। यहां पर आकर बहुत अच्छा लगता है और बहुत शांति मिलती है। रात के समय इस मंदिर को लाइटों से सजाया जाता है, जिससे मंदिर और भी ज्यादा खूबसूरत लगता है। कृष्ण जन्माष्टमी में मंदिर मे बहुत भीड़ रहती है। यहां पर बहुत सारे लोग भगवान कृष्ण के दर्शन करने के लिए आते हैं।
श्री पशुपतिनाथ मंदिर बरेली - Shri Pashupatinath Temple Bareilly
श्री पशुपतिनाथ मंदिर बरेली शहर का एक प्रसिद्ध मंदिर है। यह एक प्रमुख धार्मिक स्थल है। इस मंदिर को श्री जगमोहनेश्वर नाथ जी मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। पशुपतिनाथ मंदिर बरेली के सात नाथ मंदिरों में से एक है। यह मंदिर बहुत ही सुंदर है। इस मंदिर के चारों तरफ झील बनी हुई है। बीच में यह मंदिर बना हुआ है और इस मंदिर में श्री पशुपतिनाथ जी के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। नेपाल में जाकर आप पशुपतिनाथ जी के दर्शन करते हैं। उसी प्रकार आप बरेली आकर भी पशुपतिनाथ जी के दर्शन कर सकते हैं। यहां पर विराजमान शिवलिंग, नेपाल के काठमांडू में पशुपतिनाथ मंदिर में विराजमान शिवलिंग के समान है और यह शिवलिंग बहुत ही सुंदर लगता है।
श्री पशुपतिनाथ मंदिर पर 108 शिवलिंग के दर्शन किए जा सकते हैं। यह मंदिर झील के बीच में बना हुआ है। मंदिर तक जाने के लिए पुल बना हुआ है। झील में बहुत सारी मछलियां देखने के लिए मिलती है। इस झील में बहुत बड़ी-बड़ी मछलियां हैं। यहां पर बदक भी देखने के लिए मिलती है। बदक और मछलियां इस झील में घूमती रहती हैं। आप चाहे, तो इन्हे खाना खिला सकते हैं। यह मंदिर बरेली में पीलीभीत बाईपास के पास स्थित है। आप अगर बरेली जाते हैं, तो आपको इस मंदिर में जरूर घूमने के लिए जाना चाहिए।
श्री वनखंडी मंदिर बरेली - Shri Vankhandi Mandir Bareilly
श्री वनखंडी मंदिर बरेली शहर का एक प्रसिद्ध मंदिर है। यह एक धार्मिक स्थल है। यह मंदिर भोलेनाथ जी को समर्पित है। मंदिर में बाबा भोलेनाथ का शिवलिंग के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यह मंदिर भी नाथ नगरी के सात नाथ मंदिरों में से एक है। यह मंदिर बहुत सुंदर है। यह मंदिर बरेली जिले के नवादा क्षेत्र में स्थित है। आप यहां पर घूमने के लिए आ सकते हैं।
सावन सोमवार के समय यहां पर बहुत ज्यादा भीड़ लगती है। बहुत सारे भक्त भगवान शिव के दर्शन करने के लिए आते हैं। यहां पर शिव भगवान जी के साथ और भी देवी देवताओं के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यहां पर गणेश जी, मां दुर्गा जी, विष्णु जी, ब्रह्मा जी के दर्शन करने के लिए मिलते हैं।
चुन्ना मियां का मंदिर बरेली - Chunna Mian Ka Mandir Bareilly
चुन्ना मियां का मंदिर बरेली शहर का एक प्रमुख मंदिर है। यह मंदिर बरेली में बड़ा बाजार के पास में स्थित है। इस मंदिर को श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। यह मंदिर श्री विष्णु जी को समर्पित है। मंदिर में श्री विष्णु जी की और लक्ष्मी जी की बहुत ही सुंदर प्रतिमा के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यह मंदिर हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक है, क्योंकि इस मंदिर को मुस्लिम व्यक्ति के द्वारा बनाया गया है। मंदिर का डिजाइन बहुत ही सुंदर है। इस मंदिर का उद्घाटन भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद जी के कर कमलों के द्वारा किया गया था। यह मंदिर बहुत सुंदर है और आप यहां पर आकर मंदिर को देख सकते हैं। आपको बहुत अच्छा लगेगा।
मां ललिता देवी मंदिर बरेली - Maa Lalita Devi Temple Bareilly
मां ललिता देवी मंदिर बरेली शहर का एक प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर बरेली में नेकपुर मे स्थित है। इस मंदिर के प्रवेश द्वार में ही मां दुर्गा की बहुत सुंदर प्रतिमा के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। मंदिर के अंदर बहुत सारे देवी देवता विराजमान है। यहां पर मां ललिता देवी के दर्शन करने के मिलते हैं। शिवलिंग के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। इसके अलावा और भी बहुत सारे देवी देवता के यहां दर्शन करने के लिए मिलते हैं। आप यहां पर आकर घूम सकते हैं। यहां आकर बहुत अच्छा लगता है, शांति मिलती है।
रामगंगा बैराज बरेली - Ramganga Barrage Bareilly
रामगंगा बैराज बरेली शहर का एक मुख्य स्थल है। यहां पर रामगंगा नदी पर एक सुंदर सा बांध बना हुआ है, जो बहुत सुंदर लगता है। आप यहां पर जाकर घूम सकते हैं और इस बांध का दृश्य देख सकते हैं। यहां पर घाट भी बनाए हैं, जहां से आप को राम गंगा नदी का सुंदर दृश्य भी देखने के लिए मिलता है।
श्री अहिच्छत्र पार्श्वनाथ अतिशय तीर्थक्षेत्र बरेली - Shri Ahichatra Parshvanath Atishaya Teerth Kshetra Bareilly
श्री अहिच्छत्र पार्श्वनाथ अतिशय तीर्थक्षेत्र बरेली का एक प्रसिद्ध मंदिर है। यह जैन मंदिर बरेली में रामनगर में स्थित है। यह मंदिर बहुत सुंदर है। मंदिर परिसर में बहुत सारे मंदिर देखने के लिए मिलते हैं। यहां पर तीस चौबीसी मंदिर, पद्मावती माता मंदिर और पार्श्वनाथ जी का मंदिर देखने के लिए मिलता है।
इस पवित्र स्थल पर भगवान पार्श्वनाथ जी ने तपस्या की थी और उन्हें यहां पर ज्ञान प्राप्त हुआ था। उसके बाद उन्होंने जगत कल्याण किया था। यहां पर, जो भी व्यक्ति आता है। उसकी मनोकामना जरूर पूरी होती है। यहां पर सभी प्रकार की व्यवस्था उपलब्ध है। यहां पर भोजशाला है, जहां पर शुद्ध सात्विक भोजन मिलता है। यहां आकर बहुत अच्छा लगता है।
Please do not enter any spam link in comment box