अहमदाबाद जिले के दर्शनीय स्थल - Place to visit in Ahmedabad / अहमदाबाद के आसपास घूमने वाली प्रमुख जगह अहमदाबाद गुजरात का एक मुख्य जिला है। अहमदाबाद गुजरात की राजधानी गांधीनगर से करीब 30 किलोमीटर दूर है। साबरमती नदी अहमदाबाद के बीच से बहती है। अहमदाबाद की स्थापना 11 वीं सदी में राजा कर्णदेव प्रथम के द्वारा की गई थी। इन्होंने भील राजा अशपल्ल के खिलाफ युद्ध छेड़ा था और जीत के बाद साबरमती नदी के किनारे आधुनिक अहमदाबाद की स्थापना कर्णावती नाम से की थी। 15 वीं सदी के शुरुआत में, 1411 ईस्वी में सुल्तान अहमद शाह ने कर्णावती को अहमदाबाद नाम से बदल कर इसे अपनी राजधानी के रूप में स्थापित किया। सन 1818 में यहां पर ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने अहमदाबाद शहर पर कब्जा कर लिया और 1824 में सैन्य छावनी स्थापित की गई। 1915 महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से वापस आयो और साबरमती नदी के किनारे एक आश्रम की स्थापना की। उन्होंने 1930 में नमक सत्याग्रह शुरू किया। अंग्रेजो ने नमक पर टैक्स लगाया था। इसके विरोध नमक सत्याग्रह किया गया और गांधीजी साबरमती आश्रम से गुजरात के तटीय गांव दांडी तक पैदल यात्रा करके गए। इसम
Madhya Pradesh Tourism इस ब्लाॅग के माध्यम से आप लोगों को मध्यप्रदेश के पर्यटन स्थल, मेले, सांस्कृतिक गतिविधियाॅ, और बहुत सारी जगहों की जानकारी मिलेगी।