सांची का बौद्ध स्तूप, सांची, जिला रायसेन, मध्य प्रदेश - Buddhist Stupa of Sanchi, Sanchi, District Raisen, Madhya Pradesh सांची का स्तूप एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। सांची का स्तूप एक विश्व धरोहर स्थल है। यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट में सांची स्तूप भी शामिल है। सांची स्तूप को देखने के लिए विदेशों से लोग आते हैं। सांची का स्तूप मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से करीब 45 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। सांची स्तूप में पहुंचना बहुत ही आसान है। सांची का स्तूप रायसेन जिले में है। सांची के स्तूप बहुत प्राचीन है। यहां पर मुख्य तीन स्तूप देखने के लिए मिलते हैं। सांची परिसर में आपको प्राचीन बौद्ध मंदिर, मॉनेस्ट्री, गुप्तकालीन मंदिर और बहुत सारी प्राचीन वस्तुएं देखने के लिए मिलती हैं। यह स्तूप बहुत बड़े क्षेत्र में फैला हुआ है। यह स्तूप ऊंची पहाड़ी पर स्थित है। यहां पर आपको मोर भी देखने के लिए मिल जाएगा। सांची स्तूप परिसर में एक छोटा सा बाड़ा बनाया गया है, जिसमें खरगोश बदक एवं कबूतर देखने के लिए मिलते हैं। सांची स्तूप परिसर में आपको कैंटीन भी देखने के लिए मिलती है, जहां से आप कुछ भी खा
Madhya Pradesh Tourism इस ब्लाॅग के माध्यम से आप लोगों को मध्यप्रदेश के पर्यटन स्थल, मेले, सांस्कृतिक गतिविधियाॅ, और बहुत सारी जगहों की जानकारी मिलेगी।