पश्चिमी सिंहभूम जिला का दर्शनीय स्थल - places to visit in West Singhbhum / पश्चिमी सिंहभूम जिले के आसपास घूमने वाली प्रमुख जगह
पश्चिमी सिंहभूम झारखंड राज्य का मुख्य जिला है। पश्चिमी सिंहभूम झारखंड राज्य में रांची से करीब 170 किलोमीटर दूर है। पश्चिमी सिंहभूम का मुख्यालय चाईबासा है। पश्चिमी सिंहभूम पहले पूर्वी सिंहभूम का ही हिस्सा हुआ करता था। इसे 1990 में अलग करके एक नए जिले के रूप में स्थापित किया गया। पश्चिमी सिंहभूम में, आपको घना जंगल, घाटियां, पहाड़ देखने के लिए मिलते हैं।
पश्चिमी सिंहभूम में सारंडा पहाड़ियां पूरी दुनिया भर में प्रसिद्ध है। यहां पर वन्य जीव की भी बहुत भरमार है। यह जिला झारखंड राज्य में, झारखंड और उड़ीसा की सीमा के पास स्थित है। यहां पर आपको लोहे की खदानें भी देखने के लिए मिलती हैं। यहां पर बहुत सारी प्रसिद्ध नदियां बहती हैं। यहां पर नॉर्थ कोयल, संजय, रारो, देव, वैतरणी नदियां बहती हैं। पश्चिमी सिंहभूम में घूमने के लिए बहुत सारी जगह है। आप यहां पर आकर अपना अच्छा समय बिता सकते हैं। चलिए जानते हैं - पश्चिमी सिंहभूम में घूमने वाली प्रमुख जगहों के बारे में -
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) में घूमने की जगह - Pashchimi Singhbhum (chaibasa) me ghumne ki jagah
जुबली लेक पार्क पश्चिमी सिंहभूम - Jubilee Lake Park West Singhbhum
जुबली लेक पार्क पश्चिमी सिंहभूम जिले का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। यह पार्क पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में स्थित है। यह पार्क बहुत सुंदर है। यहां पर आपको एक बहुत बड़ी झील देखने के लिए मिलती है। इस झील में बोटिंग की सुविधा उपलब्ध है। झील के चारों तरफ आपको एक पगडंडी देखने के लिए मिलती है, जहां पर आप घूम सकते हैं। यहां पर सुबह एवं शाम के समय, वाक करने वाले बहुत सारे लोग आते हैं।
इस पार्क में एंट्री का चार्ज लिया जाता है, जो बहुत कम रहता है। यहां आकर बहुत अच्छा लगता है। यहां पर आपको बहुत सारी मूर्तियां देखने के लिए मिलती हैं, जो बहुत ही सुंदर लगती हैं। झील में आपको फव्वारे देखने के लिए मिलते हैं। झील के किनारे बैठने के लिए बहुत सारी जगह बनाई गई है। यहां पर जिम करने के लिए मशीनें भी लगाई गई है। आपको यहां पर आकर अच्छा लगेगा। यह पश्चिमी सिंहभूम में घूमने लायक जगह है।
रूंगटा गार्डन पश्चिमी सिंहभूम - Rungta Garden West Singhbhum
रुंगटा पार्क पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में स्थित एक प्रमुख उद्यान है। यह चाईबासा में घूमने की मुख्य जगह है। यह गार्डन बहुत सुंदर है और बहुत बड़ा है। इस उद्यान में आपको एयरोप्लेन का एक मॉडल देखने के लिए मिलता है, जो बहुत सुंदर लगता है। इसे गार्डन में बैठने के लिए बहुत अच्छी व्यवस्था की गई है। पार्क में आपको तरह तरह के फूल वाले पौधे देखने के लिए मिलते हैं। यह बहुत सुंदर है और यहां पर आप आकर अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं।
यहां पार्क मुख्य चाईबासा शहर में स्थित है। यहां पर आपको श्री सीताराम जी रुंगटा जी की प्रतिमा देखने के लिए मिलती है। यहां पर दो छतरियां भी बनी हुई है, जो बहुत सुंदर लगती है। यह पार्क मुख्य सड़क में स्थित है और आप यहां पर आसानी से पहुंच सकते हैं।
लुपुंगुटू झरना पश्चिमी सिंहभूम - Lupungutu Waterfall West Singhbhum
लुपुंगुटू झरना पश्चिमी सिंहभूम का एक प्रसिद्ध झरना है। यह झरना एक चमत्कारिक जगह है। यह झरना पश्चिमी सिंहभूम शहर के चाईबासा के पास खूंटा नाम के गांव के पास स्थित है। आप यहां पर अपनी गाड़ी या बाइक से पहुंच सकते हैं। इस झरने के पानी के बारे में कहा जाता है, कि इस पानी से मधुमेह, चर्म रोग, उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियां दूर होती है। इस झरने को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं और इस झरने के पानी का प्रयोग करते हैं। यह झरना प्राकृतिक है और इस झरने में पानी पेड़ों की जड़ों से आता है। यह झरना साल भर बहता रहता है।
यहां पर दिसंबर जनवरी के समय बहुत सारे लोग घूमने के लिए आते हैं। यहां पर आपको चारों तरफ प्राकृतिक माहौल देखने के लिए मिलता है। गांव के लोग इस जगह की पूजा करते हैं और झरने को साफ रखने का प्रयास करते हैं। यहां पर आपको पेड़ की जड़ों से पानी आते हुए देखने के लिए मिलता है। यह जगह सही में आश्चर्यजनक है और पश्चिमी सिंहभूम की एक घूमने वाली प्रमुख जगहों में से एक है।
देवगांव शिव मंदिर पश्चिमी सिंहभूम - Devgaon Shiv Mandir West Singhbhum
देवगांव से मंदिर पश्चिमी सिंहभूम का एक प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर पश्चिमी सिंहभूम में चक्रधरपुर में स्थित है। यहां पर सुंदर मंदिर बना हुआ है और यह मंदिर देवगांव तालाब के किनारे बना हुआ है। मंदिर में शिव भगवान जी की आकर्षक प्रतिमा के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। आप यहां पर आकर घूम सकते हैं। आपको अच्छा लगेगा। यहां पर हनुमान जी की प्रतिमा भी देखने के लिए मिलती है।
नकटी बांध पश्चिमी सिंहभूम - Nakti Dam West Singhbhum
नकटी बांध पश्चिमी सिंहभूम का एक सुंदर स्थल है। यह पश्चिमी सिंहभूम का दर्शनीय स्थल है। यह एक बहुत बड़ा जलाशय है। यहां पर आकर आपको अच्छा लगेगा। यह जलाशय चारों तरफ से पहाड़ियों से घिरा हुआ है। यहां पर घना जंगल है।
नकटी जलाशय पश्चिमी सिंहभूम में नकटी नाम के गांव के पास स्थित है। यहां पास में ही भराडिया ईकोटूरिज्म पॉइंट है, जहां पर आप जाकर घूम सकते हैं। यह जगह बहुत सुंदर है और आप यहां पर अपना बहुत अच्छा समय बिता सकते हैं। बरसात में डैम का दृश्य देखने लायक रहता है।
पंसुआ डैम पश्चिमी सिंहभूम - Pansua Dam West Singhbhum
पंसुआ डैम पश्चिमी सिंहभूम का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। यह बांध पश्चिमी सिंहभूम जिले के पंसुआ गांव के पास बना हुआ है। यह बांध चारों तरफ से जंगल से घिरा हुआ है। यहां पर आपको ऊंची ऊंची पहाड़ियां देखने के लिए मिलती है और घना जंगल देखने के लिए मिलता है। यहां पर आप बरसात के समय आएंगे, तो आपको ज्यादा मजा आएगा, क्योंकि बरसात के समय बांध का पानी ओवरफ्लो होकर बहता है, जिसका दृश्य देखने लायक रहता है। यहां पर जब पानी बहता है। तब बहुत ही सुंदर लगता है। आप यहां घूमने के लिए आ सकते हैं और यहां पर चारों तरफ हरियाली का सुंदर दृश्य देख सकते हैं। यह जगह पश्चिमी सिंहभूम के आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। यह पश्चिमी सिंहभूम में घूमने की सबसे अच्छी जगह है।
बाबा महादेवसाल धाम पश्चिमी सिंहभूम - Baba Mahadevsal Dham West Singhbhum
बाबा महादेवसाल धाम पश्चिमी सिंहभूम का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है। यह मंदिर शिव भगवान जी को समर्पित है। यह मंदिर पश्चिमी सिंहभूम जिले में गोइलकेरा के पास स्थित है। यह मंदिर बहुत बड़ा और बहुत सुंदर है। मंदिर को बहुत अच्छी तरह बनाया गया है। इस मंदिर में विराजमान शिवलिंग खंडित अवस्था में है और लोग इसी अवस्था में इसकी पूजा करते हैं। शिव भगवान जी के साथ आपको नाग देवता के भी दर्शन करने के लिए मिलते हैं।
यहां पर महाशिवरात्रि और सावन सोमवार को बहुत भीड़ रहती है। बहुत सारे भक्त यहां पर आते हैं। यहां पर और भी देवी देवताओं के दर्शन करने के लिए मिल जाते हैं। यहां पर आपको हनुमान जी, नंदी देवता की मूर्तियां देखने के लिए मिलती है। इस मंदिर में आप रेल माध्यम और रोड माध्यम से पहुंच सकते हैं। यहां पर रेलवे स्टेशन के पास ही में मंदिर बना हुआ है और आप रेलवे स्टेशन से पैदल ही मंदिर में जा सकते हैं।
सनसेट व्यू प्वाइंट पश्चिमी सिंहभूम - Sunset View Point West Singhbhum
सनसेट व्यूप्वाइंट पश्चिमी सिंहभूम का टूरिस्ट प्लेस है। यह स्थल पश्चिमी सिंहभूम जिले में मेघाहातुबुरु में स्थित है। आप यहां पर आकर सुंदर घाटी, जंगल, पहाड़ देख सकते हैं। यह जगह बहुत सुंदर है और यह सनसेट पॉइंट बना हुआ है, जहां से आप सूर्योदय और सूर्यास्त का दृश्य देख सकते हैं। यहां पर गेस्ट हाउस में बना हुआ है, जहां पर ठहरने की सुविधा उपलब्ध है।
अगर कोई पर्यटक यहां पर रुकना चाहता है, तो रुक सकता है। यहां पर आपको आयरन माइंस देखने के लिए मिलती है। यहां पर खुली हुई माइंस बनी हुई है, जो आप देख सकते हैं। यहां पर लोहे की खदानें बनी हुई है, जो आप देख सकते हैं। यह जगह झारखंड और उड़ीसा राज्य की सीमा पर स्थित है। यहां आकर आपको अच्छा लगेगा। इन घाटियों में बहुत सारे झरने भी है, जो देखने लायक है। यह पश्चिमी सिंहभूम का पिकनिक स्पॉट है।
हाकुइयम वॉटरफॉल पश्चिमी सिंहभूम - Hakuiyam Waterfall West Singhbhum
हाकुइयम झरना पश्चिमी सिंहभूम का टूरिस्ट प्लेस है। यह झरना बहुत सुंदर है। यह झरना घने जंगल के अंदर बना हुआ है। यह झरना चाईबासा के पास घूमने वाली मुख्य जगह है। आप यहां पर सड़क माध्यम से पहुंच सकते हैं। यह चाईबासा से 20 किलोमीटर दूर है। यह नेशनल हाईवे 75 के पास, थोड़ा अंदर जंगल में स्थित है। आप यहां पर आकर सुंदर झरना को देख सकते हैं। यह झरना झिकपानी ब्लॉक के अंतर्गत आता है।
यहां पर आपको बरसात के समय यह सुंदर झरना देखने के लिए मिलता है। यहां पर शिव भगवान जी का मंदिर बना हुआ है। यहां पर आकर आप अपना बहुत अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं। यहां पर सावन के समय बहुत दूर दूर से लोग आते हैं।
दामादिरी मंदिर पश्चिमी सिंहभूम - Damadiri Temple West Singhbhum
दामादिरी मंदिर पश्चिमी सिंहभूम एक प्रमुख धार्मिक स्थल है। यह स्थल अपने प्राकृतिक सौंदर्य और धार्मिक महत्व के कारण प्रसिद्ध है। यहां पर शिव भगवान जी का मंदिर देखने के लिए मिलता है, जहां पर शिवलिंग के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यह शिवलिंग प्राकृतिक है। यहां पर आपको झरना भी देखने के लिए मिलता है, जो बहुत सुंदर लगता है और बरसात के समय बहता है।
यहां पर झरना चट्टानों के ऊपर से बहता है। यहां पर बहुत सारे लोग आकर इंजॉय करते हैं। झरने में नहाने का मजा लेते हैं और यहां आकर भगवान शिव के दर्शन करते हैं। यहां पर आपको भगवान शिव का प्राकृतिक शिवलिंग देखने के लिए मिलता है। यह जगह बहुत सुंदर है और सावन के समय यहां पर बहुत भीड़ लगती है। यह जगह चाईबासा से झिकीपानी जाने वाली सड़क के पास ही में स्थित है। आप यहां पर आकर घूम सकते हैं।
Please do not enter any spam link in comment box