लातेहार जिला का दर्शनीय स्थल - Places to visit in Latehar district / लातेहार जिला के आसपास घूमने वाली प्रमुख जगह
लातेहार झारखंड राज्य का मुख्य जिला है। लातेहार झारखंड राज्य की राजधानी रांची से करीब 130 किलोमीटर दूर है। लातेहार झारखंड राज्य में, झारखंड और छत्तीसगढ़ की सीमा के पास स्थित है। लातेहार जिला घने जंगल पहाड़ों से घिरा हुआ है। लातेहार जिले में भारत का सबसे बड़ा जलप्रपात में से एक स्थित है। लातेहार जिला में, झारखंड का एकमात्र हिल स्टेशन नेतरहाट है, जो बहुत सुंदर है और हरियाली से घिरा हुआ है। यहां चारों तरफ सुंदर जलप्रपात है और नेतरहाट में पाइन ट्री लगे हुए हैं। लातेहार में घूमने के लिए बहुत सारी जगह है और इस ब्लॉग के माध्यम से हम लातेहार में घूमने वाले प्रमुख जगहों के बारे में जानेंगे, जहां पर आप जाकर अपना अच्छा समय बिता सकते हैं। चलिए जानते हैं - लातेहार में घूमने लायक कौन कौन सी जगह है।
लातेहार जिला में घूमने की जगह - Latehar mein ghumne ki jagah
लालमटिया डैम लातेहार - Lalmatia Dam Latehar
लालमटिया डैम लातेहार का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। लालमटिया डैम लातेहार मुख्य जिले के पास में स्थित है। यह डैम बहुत सुंदर है। डैम के पास आपको तापा पहाड़ का भी सुंदर दृश्य देखने के लिए मिलता है। आप यहां पर घूमने के लिए आ सकते हैं और यहां पर काफी अच्छा वक्त बिता सकते हैं। बरसात में यह जगह और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाती है। इस डैम के पास में ही घूमने के लिए ट्रैक बना दिया गया है। पक्की सड़क बना दिया गया है जहां पर आप घूम सकते हैं और डैम के सुंदर दृश्य को देख सकते हैं।
इंद्रा जलप्रपात लातेहार - Indra Falls Latehar
इंद्रा जलप्रपात लातेहार जिले का एक मुख्य प्राकृतिक पर्यटन स्थल है। यह जलप्रपात घने जंगल के अंदर स्थित है। यहां पर आपको बड़ी-बड़ी चट्टानें देखने के लिए मिलती हैं। आप यहां पर बरसात के समय घूमने के लिए आ सकते हैं। यह जलप्रपात लातेहार जिले के तुबेद गांव के पास बना हुआ है। यहां पर घना जंगल, पहाड़ और नदियां देखने के लिए मिलते हैं।
आप इस झरने तक ट्रेकिंग करके आ सकते हैं। टेकिंग का रास्ता बहुत मस्त रहता है। यहां पर झरना, बरसात के समय देखने के लिए मिलता है। बरसात में चारों तरफ हरियाली रहती है। इस झरने में बहुत सारे लोग नहाने का लुफ्त भी उठाते हैं। यहां पर 30 फुट ऊंचा झरना बहता है। यह झरना मानसून के दौरान देखा जा सकता है। झरने के पास में ही आपको गुफा देखने के लिए मिलती है। जिसे तुबेद गुफा के नाम से जाना जाता है। यह गुफा पहाड़ी पर बनी हुई है। झरने से थोड़ी ही दूर पर एक डैम भी बना हुआ है। यह सभी स्थल बहुत सुंदर है और यहां पर आकर आप आनंद का अनुभव कर सकते हैं। यह लातेहार में घूमने की सबसे अच्छी जगह है।
नेतरहाट लातेहार - Netarhat Latehar
नेतरहाट लातेहार का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। यह जगह लातेहार से लगभग 130 किलोमीटर दूर है और झारखंड की राजधानी रांची से करीब 156 किलोमीटर दूर है। नेतरहाट पर आप घूमने के लिए आ सकते हैं और अपना बहुत अच्छा समय बिता सकते हैं। यह झारखंड का हिल स्टेशन है। यहां पर घना जंगल है। यह जंगल पाइन ट्री और साल के पौधे से आच्छादित है। यहां पर चारों तरफ हरियाली देखने के लिए मिलती है। यहां पर घटिया हैं, जिनमें सुंदर झरने बहते रहते हैं। यहां पर बहुत सारे व्यूप्वाइंट है।
नेतरहाट पर बहुत सारे पर्यटन स्थल है, जहां पर आप जाकर अपना अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं। नेतरहाट को छोटा नागपुर की रानी के नाम से भी जाना जाता है। यह समुद्र तल से 3700 फुट की ऊंचाई पर स्थित है। नेतरहाट शब्द की उत्पत्ति नेचर और हट से हुई है। इस जगह को पहले नेचरहट कहा जाता था। इसका उच्चारण करते करते यह नेतरहाट बन गया।
यह जगह ब्रिटिश काल से प्रसिद्ध है। यहां पर ब्रिटिश अफसर की बेटी मैगनोलिया और एक आदिवासी चरवाहे की प्रेम कहानी प्रसिद्ध है। नेतरहाट पर आप बाइक और कार से आ सकते हैं। नेतरहाट में ठहरने के लिए बहुत सारे रिसोर्ट हैं, जहां पर आप ठहर सकते है। इन रिसोर्ट में आप ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं या होटल आकर भी बुकिंग करवा सकते हैं। नेतरहाट में घूमने के लिए बहुत सारी जगह है - चलिए उन जगहों के बारे में जानते हैं।
कोयल व्यू प्वाइंट नेतरहाट - Koel View Point Netarhat
कोयल व्यू प्वाइंट नेतरहाट की एक सुंदर जगह है। आप कोयल व्यूप्वाइंट में आकर, कोयल नदी का सुंदर दृश्य देख सकते हैं। यहां पर आपको सूर्यास्त का भी सुंदर दृश्य देखने के लिए मिलता है। यहां पर खूबसूरत वादियां देखने के लिए मिलती है। यहां पर शांति से अपना समय आप बिता सकते हैं। यह जगह बहुत सुंदर है और नेतरहाट में घूमने लायक मुख्य जगहों में से एक है। यहां पर बहुत सारे पाइन ट्री लगे हुए हैं, जो इस जगह की खूबसूरती को और भी ज्यादा बढ़ा देते हैं। यहां पर आपको एक छोटी सी शॉप देखने के लिए मिल जाती है, जहां पर चाय एवं स्नेक भी मिलता है। आप यहां पर बहुत अच्छी फोटो क्लिक करवा सकते हैं। कोयल व्यू प्वाइंट मुख्य नेतरहाट से करीब 2 किलोमीटर दूर है।
नेतरहाट डैम - Netarhat Lake
नेतरहाट झील मुख्य नेतरहाट शहर में स्थित है। यह झील बहुत सुंदर है। झील में कमल के फूल भी लगे हुए हैं। यहां पर आप बोटिंग कर सकते हैं। यहां पर बहुत अच्छा लगता है। यह मुख्य शहर में स्थित है। इसलिए आप यहां पर आसानी से पहुंच कर घूम सकते हैं। आपको यहां पर मजा आएगा।
नाशपाती बागान नेतरहाट - Nashpati bagan Netarhat
नाशपाती बागान नेतरहाट का मुख्य स्थल है। नेतरहाट पर आपको बहुत सारे नाशपाती के बागान देखने के लिए मिलते हैं। यह जगह नाशपाती की पैदावार के लिए बहुत अच्छी है और आप यहां पर आकर नाशपाती के बागान देख सकते हैं।
मुख्य नेतरहाट शहर से नाशपाती बागान एक से डेढ़ किलोमीटर दूर होंगे। आपको यहां पर हरी-भरी नाशपाती देखने के लिए मिलती है। आप यहां से नाशपाती तोड़ कर खा भी सकते हैं और आप चाहे, तो यहां पर ढेर सारी नाशपाती खरीद भी सकते हैं।
अपर घाघरी वॉटरफॉल - Upper Ghaghari Waterfall
अपर घाघरी वॉटरफॉल नेतरहाट का एक मुख्य झरना है। यह झरना नेतरहाट के घने जंगल के अंदर बना हुआ है। यह झरना मुख्य नेतरहाट से करीब 4 किलोमीटर दूर होगा। आपको झरने तक पहुंचने के लिए, पहाड़ी से नीचे आना पड़ता है। यहां पर आपको जंगल के बीच में छोटा सा झरना देखने के लिए मिलता है। झरने का पानी एक कुंड में गिरता है। झरना बहुत सुंदर लगता है। यह झरना घाघरी नाम की नदी पर बना हुआ है। यहां पर आप आकर अच्छा अनुभव कर सकते हैं। यहां चारों तरफ जंगल का दृश्य देख सकते हैं। आपको यहां आकर शांति मिलेगी।
लोअर घाघरी जलप्रपात - Lower Ghaghari Falls
लोअर घाघरी जलप्रपात नेतरहाट का एक मुख्य प्राकृतिक स्थान है। यह एक सुन्दर झरना है। यह झरना घने जंगल के अंदर स्थित है। इस झरना तक पहुंचने के लिए, जंगल का रास्ता है और कच्चा रास्ता है। झरने तक आप बाइक और कार से आ सकते हैं। यह झरना बहुत बड़ा और बहुत सुंदर है। यह झरना इंडिया के सबसे हाईएस्ट झरनों में से एक है। यहां पर आ कर आपको बहुत मजा आएगा। यहां पर घना जंगल है और झरने का सुंदर दृश्य है।
झरने के पास व्यूप्वाइंट बना हुआ है, जहां से झरने की दृश्य को देखा जा सकता है। आप यहां पर आ कर इंजॉय कर सकते हैं। यह झरना घने जंगल के अंदर स्थित है। झरने का पानी जब गिरता है, झरने के पानी की आवाज संगीत की मधुर धुन लगती है। यहां पर आपको सिर्फ नेचर ही देखने के लिए मिलेगा। आप यहां पर आ कर अपना अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं। यहां पर वॉच टावर भी बना हुआ है, जहां से आप जंगल के चारों तरफ का सुंदर दृश्य देख सकते हैं। यह लातेहार का पिकनिक स्पॉट है।
मैगनोलिया सनसेट पॉइंट - Magnolia Sunset Point
मैगनोलिया सनसेट पॉइंट नेतरहाट का एक सुंदर स्थल है। इस जगह पर बहुत सुंदर सूर्यास्त का दृश्य देखने के लिए मिलता है और यहां पर आपको प्रेम की एक कहानी के बारे में भी पता चलता है। मैगनोलिया, जो एक ब्रिटिश अफसर की बेटी थी। मैगनोलिया को एक आदिवासी लड़के से प्यार हो गया। जब उनके पिता को इस बात का पता चला। तब उनके पिता ने उस आदिवासी लड़की को खाई में फिकवा कर मार डाला। मैगनोलिया उस लड़के को, यहां वहां अपने घोड़े के साथ ढूंढती रही। मगर उन्हें वह लड़का नहीं मिला। जब उनको उस लड़के की मौत की खबर मिली, तब उन्होंने अपने घोड़े के साथ इसी जगह पर खाई में छलांग लगा दी और उनकी मृत्यु हो गई। इस तरह से यह जगह बहुत प्रसिद्ध है और इस जगह को मैगनोलिया सनसेट पॉइंट के नाम से जाना जाता है।
यहां पर दोनों प्रेमी की मूर्तियां भी बनाई गई है। आप यहां पर आ कर इनकी कहानी को और मूर्तियों को देख सकते हैं और सनसेट पॉइंट को देख सकते हैं, जहां पर सूर्यास्त का दृश्य देखने के लिए मिलता है। यहां पर आपको सुंदर घाटियां भी देखने के लिए मिलती है।
मिर्चइया झरना लातेहार - Mirchiya Waterfall Latehar
मिर्चइया झरना लातेहार का टूरिस्ट प्लेस है। यह लातेहार का एक प्रमुख प्राकृतिक पर्यटन स्थल है। यह जगह घने जंगल के अंदर स्थित है। यह जगह बेतला टाइगर रिजर्व के अंदर स्थित है, जहां पर आप घूमने के लिए आ सकते हैं। आपको यहां पर बहुत मजा आएगा। यह झरना बहुत सुंदर है और चट्टानों के ऊपर से बहता है। यहां पर नहाने का मजा लिया जा सकता है।
मिर्चइया झरना लातेहार डिस्ट्रिक्ट में गारू ब्लॉक में स्थित है। आप यहां पर कार से या गाड़ी से पहुंच सकते हैं। यह झरना साउथ कोयल नदी की सहायक नदी पर बना हुआ है। यह झरना 100 फिट ऊंचा है। झरना जंगल के अंदर स्थित है। इसलिए आपको यहां पर जंगली जानवर भी देखने के लिए मिल सकते हैं। यह एक बढ़िया पिकनिक स्पॉट है और आप यहां पर आ कर इंजॉय कर सकते हैं। यहां पर एंट्री के लिए टिकट लिया जाता है, जो बहुत कम है।
सुग्गा बांध जलप्रपात लातेहार - Sugga Dam Falls Latehar
सुग्गा बांध जलप्रपात लातेहार जिले का एक प्राकृतिक पर्यटन स्थल है। यह जलप्रपात घने जंगल के अंदर स्थित है और बहुत सुंदर है। यह जलप्रपात बड़ी-बड़ी चट्टानों से बहता है और बहुत ही आकर्षक लगता है। जलप्रपात में बहुत सारे लोग नहाने का मजा लेते हैं। आप यहां पर बरसात में घूमने के लिए आएंगे, तो आपको और भी अच्छा दृश्य देखने के लिए मिल जाएगा। यहां पर आप बरसात के बाद, ठंड में भी घूमने के लिए आ सकते हैं।
सुग्गा बांध जलप्रपात लातेहार जिले में गारू प्रखंड में बना हुआ है। यहां पर आपको चारों तरफ बड़ी बड़ी पहाड़ी देखने के लिए मिलती है, जो बहुत ही जबरदस्त लगती है। यहां पर वॉच टावर बना हुआ है, जहां से आप जलप्रपात का सुंदर दृश्य देख सकते हैं। आप लातेहार जिले के बेतला नेशनल पार्क में घूमने के लिए आते हैं, तो आप इस जलप्रपात में आकर घूम सकते है। सुग्गा जलप्रपात नॉर्थ कोयल नदी की सहायक नदी पर बना हुआ है। यहां पर चारों तरफ हरियाली है और आपको यहां पर आकर बहुत मजा आएगा। यह लातेहार में घूमने लायक जगह है।
लोध वाटरफॉल लातेहार - Lodha Waterfall Latehar
लोध वॉटरफॉल्स लातेहार जिले का एक मुख्य जलप्रपात है। यह जलप्रपात घने जंगल के अंदर स्थित है। यह जलप्रपात पलामू डिवीजन के अंतर्गत आता है। यह जलप्रपात झारखंड का सबसे ऊंचा जलप्रपात है और इंडिया का 21 वा सबसे ऊंचा जलप्रपात है। इस जलप्रपात की ऊंचाई 143 मीटर है। यह जलप्रपात बुरहा नदी पर बना हुआ है। यहां पर आकर बहुत ही मजा आता है। जलप्रपात बहुत ऊंची चट्टानों से नीचे गिरता है, जो बहुत ही आकर्षक लगता है। यहां पर व्यूप्वाइंट बनाया गया है, जहां से आप झरने का बहुत ही जबरदस्त दृश्य देख सकते हैं। यहां पर आपको एंट्री के लिए टिकट लगता है। आपको थोड़ी दूर तक, यहां पर ट्रैकिंग करनी पड़ती है। मगर झरने का दृश्य देखकर आपको बहुत अच्छा लगेगा। यह झरना नेतरहाट से करीब 60 किलोमीटर दूर है। यह लातेहार के पास घूमने वाली मुख्य जगह है।
तातापानी लातेहार - Tatapani Latehar
तातापानी लातेहार जिले का एक मुख्य स्थल है। यह स्थल एक अनोखा स्थल है, क्योंकि यहां पर गर्म पानी का आपको एक कुंड देखने के लिए मिलता है। इस जगह पर गर्म पानी निकलता है और गर्म पानी में सल्फर के गुण होते हैं, जिससे इस गर्म पानी से बहुत सारी त्वचा संबंधी बीमारियां दूर होती है। यह जगह लातेहार से 8 किलोमीटर दूर है। यह जगह सुकरी नदी के किनारे स्थित है। यहां पर आप घूमने के लिए आ सकते हैं और गर्म पानी से स्नान कर सकते हैं। इस जगह को डिवेलप नहीं किया गया है। यह लातेहार में घूमने वाली मुख्य जगह है।
Please do not enter any spam link in comment box