कोडरमा जिला के दर्शनीय स्थल - Major places to visit Koderma District / कोडरमा जिला के आसपास घूमने वाली प्रमुख जगह
कोडरमा में घूमने की जगह - Koderma me ghumne ki jagah
ध्वजाधारी धाम कोडरमा - Dhwajadhari Dham Koderma
ध्वजाधारी धाम कोडरमा का एक प्राकृतिक पर्यटन स्थल है। यह स्थल कोडरमा मुख्य जिले से करीब 1 किलोमीटर दूर है। यह स्थल ऊंची पहाड़ी पर प्रकृति के बीच में स्थित है। यहां पर आप सीढ़ियों के द्वारा पहुंच सकते हैं। यहां पर 700 से भी ज्यादा सीढ़ियों है, जिनको चढ़कर आप मंदिर तक पहुंचते हैं। यहां पर आपको भगवान राधा कृष्ण, भगवान शिव शंकर जी का मंदिर देखने के लिए मिलता है। यह जगह हिंदुओं के लिए आस्था का मुख्य केंद्र है।
कहा जाता है, कि प्राचीन काल में यह स्थल ऋषि कर्दम का तप स्थान रहा था, जिसके कारण इस जिले को कोडरमा के नाम से जाना जाता है। यहां पर आपको आश्रम भी देखने के लिए मिलता है और साथ ही साथ आपको प्राकृतिक नजारे भी देखने के लिए मिलते हैं। यहां पर बहुत सारे भक्त भगवान शिव और राधे कृष्ण जी के दर्शन करने के लिए आते हैं। यह जगह शहर के नजदीक में स्थित है और आपको यहां पर आकर बहुत अच्छा लगेगा। यहां पर बहुत सुंदर मंदिर बना भी हुआ है।यह कोडरमा में घूमने की सबसे अच्छी जगह है।
राजा तालाब कोडरमा - Raja Talab Koderma
राजा तालाब कोडरमा में घूमने वाली एक मुख्य स्थल है। यहां पर आपको एक तालाब देखने के लिए मिलता है। यह तालाब बहुत ही सुंदर है। तालाब के चारों तरफ सीढ़ियां बनी हुई है। तालाब में कमल के फूल भी लगे हुए हैं। यहां पर आपको मंदिर देखने के लिए मिलता है, जो सूर्य भगवान को समर्पित है। यहां पर छठ पूजा के समय बहुत सारे लोग आकर छठ पूजा का कार्यक्रम करते हैं। यहां पर आकर बहुत अच्छा लगता है। आप यहां पर घूमने के लिए आ सकते हैं। यह मुख्य कोडरमा शहर में स्थित है।
झरना कुंड धाम कोडरमा - Jharna Kund Dham Koderma
झरना कुंड धाम कोडरमा का टूरिस्ट प्लेस है। यह कोडरमा शहर का एक प्राकृतिक पर्यटन स्थल है। यह जगह बहुत सुंदर है। यहां पर आपको शिव भगवान जी का प्राचीन मंदिर देखने के लिए मिलता है और सुंदर जलप्रपात देखने के लिए मिलता है। झरना कुंड धाम घने जंगल के अंदर स्थित है। यह कोडरमा शहर से करीब 4 किलोमीटर दूर होगा। यहां पर आपको गुफा देखने के लिए मिलती है, जिसमें शिवलिंग विराजमान है। यहां पर आकर आपको अच्छा लगेगा।
यहां पर एक छोटा सा बांध बना हुआ है, जो पहाड़ों के बीच में बना हुआ है और बहुत सुंदर लगता है। यहां पर आप झरने में नहाने का मजा ले सकते हैं। यहां पर बहुत ऊंचाई से झरना गिरता है। झरने का पानी कुंड में एकत्र होता है। यह जगह बहुत सुंदर है। यहां पर आपको भगवान शिव के अलावा और भी मंदिर देखने के लिए मिलते हैं। यहां पर आपको हनुमान जी, राम दरबार, दक्षिण काली मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर देखने के लिए मिलता है, जो बहुत सुंदर रहते हैं। यहां पर सावन के समय बहुत सारे लोग घूमने के लिए आते हैं। यहां पर आप आकर अपना अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं।
तिलैया डैम कोडरमा - Tilaiya Dam Koderma
तिलैया डैम कोडरमा जिले का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। तिलैया डैम कोडरमा जिले में झुमरी तलैया के पास स्थित है। तिलैया डैम दामोदर वैली में बना हुआ है। यह डैम दामोदर नदी की सहायक नदी बराकर नदी पर बना हुआ है। इस डैम की लंबाई 1200 फीट है और चौड़ाई 90 फीट है। यह डैम 36 स्क्वायर किलोमीटर के एरिया में फैला हुआ है। यह डैम बहुत ही सुंदर है। यह डैम मुख्य रूप से बाढ़ को नियंत्रित करने के लिए बनाया गया है। इस डैम में 4 मेगावाट का पावर प्लांट भी लगाया गया है। डैम के चारों तरफ पहाड़ियां है, जिन का दृश्य देखने लायक रहता है। यह डैम पिकनिक के लिए एक प्रमुख स्थल है। आप यहां पर घूमने के लिए आ सकते हैं।
तिलैया डैम पर बोटिंग की सुविधा भी उपलब्ध रहती है। यहां पर आकर आप बहुत मजे कर सकते हैं। डैम के बीच में एक टापू बना हुआ है, जहां पर आप बोट के द्वारा जा सकते हैं और टापू पर जाकर पिक्चर क्लिक कर सकते हैं। यहां पर सूर्यास्त का नजारा देखने लायक रहता है। यह जगह प्राकृतिक रूप से बहुत ही सुंदर है। बरसात में इस जगह पर आकर आपको और भी आनंद आएगा, क्योंकि बरसात में, डैम में पानी बढ़ जाती है और डैम के गेट खोले जाते हैं, जिससे अथाह जल यहां बहती है, जो देखने में बहुत सुंदर लगती है। इसको देखने के लिए बहुत सारे लोग यहां पर आते हैं। यह कोडरमा में घूमने लायक एक मुख्य जगह है और आपको यहां पर आकर अच्छा लगेगा।
कोडरमा वन्यजीव अभयारण्य - Koderma Wildlife Sanctuary
कोडरमा वन्यजीव अभयारण्य कोडरमा जिले का मुख्य आकर्षण स्थल है। कोडरमा जिला अधिकतर वन क्षेत्र से घिरा हुआ है। यह कोडरमा जिले में घूमने वाली मुख्य जगह है। आप यहां पर आकर अपना अच्छा वक्त व्यतीत कर सकते हैं। यहां पर मुख्य रूप से साल का पेड़ पाया जाता है। इसके अलावा यहां पर खैर, पलाश, अर्जुन, महुआ, करंज आदि के पेड़ भी पाए जाते हैं।
कोडरमा वन्य जीव अभ्यारण में साक्री, दादर नदियां बहती है। कोडरमा वन्य जीव अभ्यारण में आपको बहुत सारे जंगली जानवर देखने के लिए मिल जाते हैं। यहां पर भालू, जंगली सूअर, वन मुर्गी, बटेर, तीतर, भेड़िया, हाथी, लकड़बग्घा, सांभर, हिरण, सियार, बंदर देखने के लिए मिलते हैं। आप यहां पर आकर बहुत अच्छा समय बिता सकते हैं। यहां पर आपको पहाड़ और घाटियों का सुंदर दृश्य भी देखने के लिए मिलता है। यह कोडरमा में घूमने वाली मुख्य जगह है
चंचला देवी मंदिर कोडरमा - Chanchala Devi Temple Koderma
चंचला देवी मंदिर कोडरमा का एक प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर कोडरमा से करीब 33 किलोमीटर दूर कोडरमा गिरिडीह हाईवे सड़क पर स्थित है। यह मंदिर मां चंचला देवी को समर्पित है। मां चंचला देवी मां दुर्गा का एक रूप है। यह जगह ऊंची पहाड़ी पर स्थित है। यहां पर चारों तरफ जंगल का सुंदर दृश्य देखने के लिए मिलता है। यहां पर व्यू पॉइंट बनाया गया है, जहां से आप खड़े होकर चारों तरफ पहाड़ियों और घाटियों का दृश्य देख सकते हैं।
चंचला देवी मंदिर तक जाने के लिए सीढ़ियां बनी हुई है। यहां पर सूर्यास्त का सुंदर दृश्य देखने के लिए मिलता है। यहां पर आकर बहुत अच्छा लगता है। चंचला देवी मंदिर में आपको एक गुफा देखने के लिए मिलती है, जिसमें मां चंचला देवी की मूर्ति विराजमान है। यह गुफा बहुत ही सुन्दर है। यहां पर आपको प्राचीन प्रतिमाएं भी देखने के लिए मिलती है। यहां पर नवरात्रि में बहुत ज्यादा भीड़ लगती है। यहां पर बहुत सारे भक्त माता के दर्शन करने के लिए आते हैं। यहां के सुंदर नजारे बहुत ही आकर्षक है। आप यहां पर आकर अपना बहुत अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं।
कुंजेश्वर धाम खरखार कोडरमा - Kunjeshwar Dham Kharkhar Koderma
कुंजेश्वर धाम खरखार कोडरमा का एक प्रसिद्ध स्थल है। यह शिव मंदिर है। यह मंदिर मुख्य हाईवे सड़क पर ही बना हुआ है। आप यहां पर घूमने के लिए आ सकते हैं। यह मंदिर कोरवार कोडरमा हाईवे सड़क पर बना हुआ है।
होड होडवा जलप्रपात कोडरमा - Hod Hodva Falls Koderma
होड होडवा जलप्रपात कोडरमा जिले का एक प्राकृतिक पर्यटन स्थल है। यह जलप्रपात घने जंगल के अंदर बना हुआ है। यह जलप्रपात कोडरमा में पारसबाद में स्थित है। आप यहां पर घूमने के लिए आ सकते हैं। यहां पर आपको बहुत ही सुंदर झरना देखने के लिए मिलता है, जो चट्टानों के ऊपर से बहता है। यह झरना देखने में बहुत सुंदर लगता है। यहां पर बरसात के समय बहुत सारे लोग घूमने के लिए आते हैं और यहां पर स्नान का भी मजा लेते हैं। यहां पर आप आकर पिकनिक मना सकते हैं।
घोड़सिमर धाम कोडरमा - Ghodsimar Dham Koderma
घोड़सिमर धाम कोडरमा जिले का एक मुख्य प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। यह एक धार्मिक स्थल है। इस स्थल को श्री घोड़मेश्वर महादेव मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। यह शिव मंदिर है। मंदिर के अंदर एक विशाल शिवलिंग देखने के लिए मिलता है, जो बहुत ही प्राचीन है। यह शिवलिंग देखने में बहुत ही अद्भुत लगता है। यहां पर आप घूमने के लिए आ सकते हैं।
यह जगह बहुत सुंदर है और यहां पर महाशिवरात्रि और सावन सोमवार में बहुत सारे लोग घूमने के लिए आते हैं। यह मंदिर कोडरमा जिले के सतगांवा प्रखंड में स्थित है। आप यहां पर घूमने के लिए आ सकते हैं।
Please do not enter any spam link in comment box