नींबू का पौधा के उपयोग एवं नींबू के पौधे की जानकारीNimbu ke paudhe ki jankari aur Nimbu ke paudhe ke upyog
नींबू का वानस्पतिक या वैज्ञानिक नाम - सिट्रस ऑरेन्टिफोलियानींबू का अंग्रेजी नाम - लेमन, लाइम
नींबू को सभी लोग जानते हैं। नींबू बाजार में आराम से मिल जाता है। नींबू का उपयोग बहुत सारे व्यंजनों में किया जाता है। नींबू का प्रयोग हम डेली यूज़ में भी करते हैं। नींबू के बहुत सारे औषधीय उपयोग हैं। नींबू शरीर को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। गर्मियों में नींबू के बहुत सारे उपयोग किए जाते हैं। नींबू का शरबत, नींबू पानी, नींबू की शिकंजी बहुत सारे कामों में नींबू का प्रयोग किया जाता है, जिससे नींबू की खपत बढ़ जाती है और गर्मियों में नीबू महंगे हो जाते हैं। जैसे अभी बाजार में 15 रुपए का एक नीबू दिया जा रहा है। नींबू का स्वाद खट्टा रहता है। नींबू में एसिटिक एसिड रहता है, जो हमारे सेहत के लिए बहुत ही अच्छा रहता है। नींबू के प्रति दिन प्रयोग से हमारे बहुत सारे रोगों ठीक हो जाते है।
नींबू का पेड़ आपको अपने घर के आस-पास या गार्डन में देखने के लिए मिल जाएगा। नींबू की बढ़ती हुई मांगों को देखते हुए नींबू की खेती की जाती है। नींबू का फल बारहमासी और साल में एक बार आता है। नींबू की बहुत सारी प्रजातियां रहती हैं, जो बारहमासी रहती हैं और इससे 12 महीने फल मिलता है। नींबू का फल पीले रंग का रहता है। नींबू के फल के अंदर गूदा रहता है, जिसमें रस भरा रहता है। नींबू का पेड़ कांटेदार रहता है। नींबू का पेड़ झाड़ी नुमा रहता है। नींबू के पौधे में पत्तियां हरे कलर की और छोटी-छोटी रहती हैं। नींबू के पौधे को लोग घरों में भी लगाते हैं। नींबू के अंदर बीज भी पाए जाते हैं। नींबू के बीज के द्वारा भी पौधा तैयार किया जा सकता है। नींबू में सफेद रंग के छोटे-छोटे फूल लगते हैं। नींबू के फल गुच्छों में लगते हैं। नींबू के पौधे की ऊंचाई 5 से 10 फीट तक रहती है।
नींबू के औषधीय गुण, महत्व और फायदे - Medicinal properties, importance and benefits of lemon
नींबू में बहुत सारे औषधीय गुण मौजूद रहते हैं, जिससे यह हमारे शरीर के बहुत सारे रोगों को ठीक करता है। नींबू की तासीर ठंडी रहती है। नींबू के उपयोग से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। नींबू से हमारी त्वचा को भी सुंदर बनती है। नींबू में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। आप रोज नींबू का प्रयोग कर सकते हैं।
नींबू के फायदे - benefits of lemon
नींबू का प्रयोग रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में
नींबू का उपयोग मुख्य रूप से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए किया जाता है। नींबू को आप प्रतिदिन गर्म पानी के साथ सेवन करते हैं, तो आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ सकती है और आपका शरीर रोगों से लड़ने में सक्षम हो जाता है।
नींबू का प्रयोग शरीर को डिटॉक्स करने में
नींबू को सुबह के समय खाली पेट लेने से फायदा होता है। यह हमारे शरीर को जितने भी हानिकारक पदार्थ रहते हैं। वह हमारे बॉडी से निकाल देता है।
नींबू का प्रयोग त्वचा के लिए
नींबू का प्रयोग त्वचा के लिए किया जाता है। नींबू के प्रयोग से त्वचा में होने वाले मुहासे और पिंपल्स दूर होते हैं। आप नींबू का प्रयोग चेहरे में डेली यूज़ में कर सकते हैं। इससे आपको फायदा मिलेगा।
मुल्तानी मिट्टी और नींबू का फेस पैक
मुल्तानी मिट्टी और नींबू का फेस पैक बनाकर आप चेहरे में लगाएंगे, तो आपको फायदा मिलेगा। मुल्तानी मिट्टी में पानी मिला ले और इसमें दो-चार बूंद नींबू की डाल लें। मुल्तानी मिट्टी का पेस्ट बना लें। उसके बाद इसको चेहरे में लगाएं। इसको आप चेहरे में लगाते हैं, तो चेहरे में हल्की सी जलन हो सकती है। उसके बाद चेहरा सूख जाए, तो उसे धूल लें। आप इसका प्रतिदिन प्रयोग करेंगे, तो आपको चेहरा में, जो भी दाग धब्बे हैं। वह मिट जाएंगे और पिंपल्स वगैरह नहीं आएंगे।
नींबू का रस और शहद का प्रयोग
नींबू का रस और शहद के प्रयोग से त्वचा संबंधी बहुत सारे समस्याओं को ठीक किया जा सकता है। नींबू के रस और शहद के मिश्रण को चेहरे में लगाने से फायदा मिलता है। नींबू का रस और शहद को चेहरे पर लगाने से, चेहरे की कील मुंहासे और छुरिया ठीक होती है।
नींबू का प्रयोग रूसी की समस्या के लिए
नींबू का प्रयोग रूसी की समस्या के लिए भी किया जा सकता है। नींबू के रस को आप बालों में लगा सकते हैं या नींबू के रस में आंवले के रस को मिलाकर बालों में लगाने से फायदा मिलता है। नींबू और आंवला बहुत ही महत्वपूर्ण औषधीय गुण वाले पौधे रहते हैं। इनसे बालों में बहुत फायदा मिलता है।
नींबू से खुजली का इलाज
नींबू के प्रयोग से दाद, खाज, खुजली में आराम मिलता है। नींबू को दाद, खाज, खुजली वाली जगह पर रगड़ने से फायदा मिलता है।
नींबू मोटापा और वजन को कम करने में भी सहायक है
मोटापे के लिए नींबू का प्रयोग किया जा सकता है। सुबह सुबह खाली पेट गर्म पानी में नींबू का रस और शहद डालकर पीने से मोटापे में फायदा मिलता है और आपका मोटापा कम होता है।
नींबू के प्रयोग से पेट के कीड़े खत्म होते हैं
अगर आप नींबू का प्रयोग करते हैं, तो आपके पेट के कीड़े मर जाते हैं। पेट के कीड़ों के द्वारा बहुत सारी परेशानी होती है। नींबू के रस के सेवन से पेट के कीड़े समाप्त हो जाते हैं। नींबू के रस प्रतिदिन सेवन से हैजा में फायदा मिलता है।
एनीमिया रोग में नींबू का फायदा
एनीमिया रोग में नींबू बहुत उपयोगी सिद्ध होता है। अगर आपको खून की कमी है, तो आप नींबू का सेवन प्रतिदिन कर सकते हैं। नींबू में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में रहता है। विटामिन सी आयरन का अवशोषण करता है, जिससे आपके खून की कमी की बीमारी ठीक हो जाएगी।
नींबू से होने वाले नुकसान - harm of lemon
नींबू एक उपयोगी फल है। मगर नींबू के फायदे और नुकसान दोनों ही हैं। नींबू का अगर आप अत्याधिक मात्रा में प्रयोग करते हैं, तो इसके बहुत सारे नुकसान हैं।
नींबू पानी के नुकसान
नींबू पानी को आप पीते हैं, तो आपको बहुत सारे फायदे होते हैं। मगर नींबू पानी आपके दांतो के लिए हानिकारक होता है। नींबू अम्लीय होता है, जो टूथ इनेमल को कमजोर बना देता है। नींबू पानी पीने से आपके दांत की बाहरी इनेमल परत में प्रभाव पड़ता है और यह नष्ट होने लगती है और दांत पीले देखते हैं। इसलिए नींबू पानी का प्रयोग अत्याधिक मात्रा में ना करें। इसे आप उचित मात्रा में पिएं।
नींबू पानी के प्रयोग से हार्ट बर्न की समस्या बढ़ जाती है। यह प्रोटीन तोड़ने वाले एंजाइम को सक्रिय कर देता है। अल्सर की स्थिति में नींबू पानी का प्रयोग खतरनाक होता है।
गरम पानी में शहद और नींबू पानी के नुकसान
गुनगुने पानी में नींबू डालकर पीने के फायदे भी हैं और नुकसान भी है। गर्म पानी में नींबू और शहद डालकर पीने से त्वचा संबंधी बहुत सारी बीमारियां और पेट के विकार दूर होते हैं। अगर आप अत्याधिक मात्रा में इसका प्रयोग करेंगे, तो इससे हानि भी होती है। गर्म पानी में नींबू और शहद डालकर पीने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है, क्योंकि नींबू पानी शरीर से जल के अतिरिक्त मात्रा को निकाल देता है। शरीर का पानी पेशाब के द्वारा शरीर से निकल जाती है। इससे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट और सोडियम जैसे तत्व बाहर निकल जाते हैं। इसलिए नींबू का प्रयोग आप उचित मात्रा में ही करें।
नींबू के प्रयोग से माइग्रेन का खतरा भी बढ़ जाता है। आप नींबू का अत्याधिक प्रयोग करते हैं, तो आपको माइग्रेन की समस्या हो सकती है।
नींबू का प्रयोग करने से शरीर में आयरन की मात्रा बढ़ जाती है। आयरन की अधिकता से शरीर के आंतरिक अंगों को क्षति पहुंच सकती है।
नींबू का पेड़ कैसे उगाएं या लगाए और नींबू का पेड़ लगाने की विधि क्या है - How to grow or plant a lemon tree and what is the method of planting a lemon tree
नींबू के पेड़ को लगाने का तरीका बहुत आसान है। नींबू के पेड़ को लगाने के लिए, आप इसकी कलम के द्वारा आसानी से लगा सकते हैं या नींबू के बीज के द्वारा भी इसे लगाया जा सकता है। नींबू के पेड़ आपको नर्सरी में भी मिल जाता है, जहां से आप खरीद कर इसे घर में लगा सकते हैं।
नींबू का पेड़ लगाने के लिए आप पके हुए नींबू के बीज निकाल लीजिए। नींबू के फल से बीज निकालकर आप इसे मिट्टी में लगा सकते हैं या आप इसको नमी में अंकुरित करके भी लगा सकते हैं। उसके बाद आप बीज को नमी में अंकुरित कीजिए। आप मिट्टी और वर्मी कंपोस्ट या गोबर खाद के मिश्रण को तैयार कीजिए। इन्हें बराबर मात्रा में मिलाइए और इसमें आप नींबू के अंकुरित बीजों को लगा दीजिए। कुछ दिनों में आपको बड़ा सा पेड़ देखने के लिए मिलेगा। नींबू का पेड़ से 5 सालों में फल देने लगता है। आजकल नींबू की बहुत सारी ऐसी प्रजातियां भी आ रही हैं, जो साल भर में फल देने लगती हैं।
नींबू को कलम के द्वारा कैसे लगा सकते हैं
नींबू को कलम के द्वारा लगाना बहुत ही आसान है। इसके लिए आप नींबू के मुख्यतः कलम का चयन कीजिए और कलम सारे पत्तों को तोड़ दीजिए। कलम के निचले हिस्से में शार्प कटिंग करिए। उसके बाद आप कलम को जमीन में या गमले में लगा सकते हैं।
अगर आप नींबू के पौधे को गमले में लगा रहे हैं, तो उसके लिए आपको मिट्टी और गोबर खाद की मात्रा बराबर लेना है। नींबू का पौधा गमले में भी आसानी से लग जाता है और यह फल भी देता है। मगर इसके लिए पौधे को विशेष देखरेख की जरूरत पड़ती है। नींबू के पौधे की कलम को आप गमले में लगा दीजिए और इसे पानी दीजिए। इसे समय-समय पर पानी दे। इसे धूप वाली जगह पर ना रखें। कुछ दिनों के बाद आपको नींबू के पौधे में नई पत्तियां देखने के लिए मिलेगी।
नींबू के पेड़ का फोटो - photo of lemon tree
बरगद का पेड़
कौंच के बीज
तुलसी का पौधा
हरसिंगार का पौधा
Please do not enter any spam link in comment box