जमुई जिले के दर्शनीय स्थल - Places to visit in Jamui district / जमुई जिले के आसपास घूमने वाली जगह
जमुई बिहार राज्य का एक मुख्य जिला है। जमुई बिहार राज्य की राजधानी पटना से करीब 166 किलोमीटर दूर है। जमुई जिले में बहने वाली मुख्य नदी किउल है। इसके अलावा भी जमुई जिले में बहुत सारी नदियां बहती हैं। जमुई जिले में बर्नर और उलाई नदी भी बहती है। इस जिला का मुख्यालय जमुई है। जमुई जिले का गठन 1991 को किया गया था। जमुई जिला बिहार राज्य में, झारखंड की सीमा के पास स्थित है। जमुई जिले में घूमने के लिए बहुत सारी जगह है। चलिए जानते हैं - जमुई जिले में घूमने लायक कौन-कौन सी जगह है।
जमुई में घूमने वाली जगह - Jamui me ghumne ki jagah
पटनेश्वर धाम मंदिर जमुई - Patneshwar Dham Temple Jamui
पटनेश्वर धाम मंदिर जमुई का एक प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर जमुई जिले में जमुई ब्रिज के पास स्थित है। यह मंदिर किउल नदी के किनारे बना हुआ है। यह मंदिर एक पहाड़ी के ऊपर बना हुआ है। मंदिर तक जाने के लिए सीढ़ियां बनी हुई है। मंदिर बहुत सुंदर है। यह मंदिर शिव भगवान जी को समर्पित है। मंदिर में शिवलिंग के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यहां आकर बहुत अच्छा लगता है और चारों तरफ का दृश्य देखने के लिए मिलता है। यहां पर नदी का भी सुंदर दृश्य देखने के लिए मिलता है। यह मंदिर जमुई के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है। आप यहां पर आकर अपना अच्छा समय समय बिता सकते हैं।
पटनेश्वर मंदिर के गर्भगृह में, आपको शिवलिंग के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। गर्भगृह बहुत सुंदर है। इस मंदिर में आपको और भी बहुत सारे देवी देवताओं के मंदिर देखने के लिए मिलते हैं। यहां पर शिवरात्रि और सावन सोमवार को बहुत सारे भक्त दर्शन करने के लिए आते हैं। यहां पर यज्ञशाला भी बनी हुई है। यहां पर आकर अच्छा लगता है। यहां पर आपको हनुमान जी, गणेश जी और दुर्गा जी और भी बहुत सारे देवी देवताओं के दर्शन करने के लिए मिल जाते हैं। यह जमुई में घूमने वाली प्रमुख जगह है।
बाबा धनेश्वर नाथ मंदिर जमुई - Baba Dhaneshwar Nath Temple Jamui
श्री धनेश्वर नाथ मंदिर जमुई का प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर शिव भगवान जी को समर्पित है। यह मंदिर प्राचीन है। इस मंदिर का निर्माण 12 वीं शताब्दी में मुंगेर के राजा के द्वारा करवाया गया था। यह मंदिर जमुई जिले में शिउडीह गांव में स्थित है। शिउडीह गांव जमुई लछुआर मुख्य हाईवे सड़क पर स्थित है। आप यहां पर आराम से पहुंच सकते हैं और इस मंदिर में घूम सकते हैं। यह मंदिर झील के बीच में बना हुआ है। इस मंदिर का प्रवेश द्वार बहुत सुंदर है।
झील के बीच में टापू बना हुआ है और टापू के बीच में बहुत सारे मंदिर बने हुए हैं। यहां पर शिव भगवान जी का मंदिर देखने के लिए मिलता है। शिव मंदिर के गर्भ गृह में शिवलिंग विराजमान है। यहां पर नाग देवता की प्रतिमा भी विराजमान है। इस टापू में आपको और भी मंदिर देखने के लिए मिल जाते हैं। यहां पर श्री गणेश जी, माता पार्वती जी, महावीर हनुमान जी, लक्ष्मी जी के मंदिर भी बने हुए हैं। इन मंदिरों में आपको प्राचीन प्रतिमाओं के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यहां पर महाशिवरात्रि के समय और सावन सोमवार के समय बहुत सारे लोग घूमने के लिए आते हैं। यहां आकर अच्छा लगता है। यह जमुई में घूमने लायक एक मुख्य जगह है।
देवदाह जलप्रपात जमुई - Devdah Falls Jamui
देवदाह जलप्रपात जमुई जिले का एक प्रसिद्ध प्राकृतिक पर्यटन स्थल है। यह जलप्रपात बहुत सुंदर है और चारों तरफ से प्राकृतिक वातावरण से घिरा हुआ है। यह जलप्रपात चट्टानों के ऊपर से बहता है। यह जलप्रपात जमुई जिले में जजाल गांव के पास स्थित है। जजाल गांव सिकंदरा ब्लाक के अंतर्गत आता है। आप यहां पर अपने वाहन से पहुंच सकते हैं और जलप्रपात में घूम सकते हैं। यहां आप बरसात के समय आ सकते हैं। यहां पर आप नहाने का मजा ले सकते हैं। आप यहां जाते हैं, तो ग्रुप के साथ जाइएगा। आपको बहुत मजा आएगा।
श्री महावीर स्वामी जन्म कल्याणक मंदिर - Shri Mahaveer Swami Janm Kalyanak Mandir
श्री महावीर स्वामी जन्म कल्याणक मंदिर जमुई का एक प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर जमुई में सिकंदरा तहसील के लछुआर गांव में बना हुआ है। इस मंदिर को लछुआर जैन मंदिर के नाम से ही जाना जाता है। यह मंदिर बहुत सुंदर है। पूरा मंदिर सफेद संगमरमर से बना हुआ है। मंदिर का शिखर भी बहुत सुंदर है। कहा जाता है, कि इस स्थान पर महावीर स्वामी का जन्म हुआ था। यहां पर आपको आकर बहुत अच्छा लगेगा। यहां पर सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध है। मंदिर परिसर बहुत बड़ा है और साफ सुथरा है। यहां पर बाहर आपको बगीचा देखने के लिए मिलता है, जहां पर बैठने की सुविधा भी उपलब्ध है।
इस मंदिर में आपको नक्काशीदार स्तंभ, दीवारें और छत देखने के लिए मिलती हैं, जिनमें खूबसूरत नक्काशी की गई है। इनमें फूल और पत्ती की नक्काशी देखने के लिए मिलती है। मंदिर के गर्भ गृह में आपको महावीर स्वामी जी की प्रतिमा देखने के लिए मिलती है। आप यहां पर अपनी गाड़ी और बाइक से आ सकते हैं। यहां पर ऑटो से भी आया जा सकता है। यहां पार्किंग के लिए बहुत बड़ी जगह है। यहां पर सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध है। यह जमुई में घूमने लायक जगह है।
क्षत्रियाकुंड तीर्थ जमुई - Kshatriyakund Tirtha Jamui
क्षत्रियाकुंड तीर्थ जमुई जिले में घूमने वाली एक प्रमुख धार्मिक स्थल है। यह जैन तीर्थ स्थल है। यहां पर आपको महावीर स्वामी जी की बहुत सुंदर प्रतिमा के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यह जमुई जिले में सिकंदरा तहसील में स्थित है। यहां पर आपको महावीर स्वामी जी की काले रंग की बहुत सुंदर प्रतिमा देखने के लिए मिलती है। यहां आकर अच्छा लगता है।
इस जगह के बारे में माना जाता है, कि यहां पर महावीर स्वामी जी का जन्म हुआ था और उनका यहां पर दीक्षा और कल्याणक भी हुआ था। यहां पर आपको जैन धर्म का एक और प्रसिद्ध मंदिर देखने के लिए मिल जाता है। यहां पर चारों तरफ पहाड़ी देखने के लिए मिलती है। आप पहाड़ी रास्ते से होते हुए यहां पर आते हैं और यहां पर महावीर स्वामी जी के दर्शन करते हैं। यह जगह प्राकृतिक और धार्मिक तौर पर प्रसिद्ध है। यह मंदिर पूरा मार्बल से बना हुआ है और यहां पर नक्काशी की गई है, जो देखने लायक है।
मां नेतुला मंदिर जमुई - Maa Netula Temple Jamui
माँ नेतुला मंदिर जमुई जिले का एक प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर मां नेतुला का समर्पित है। माँ नेतुला दुर्गा जी का ही एक रूप है। यह मंदिर बहुत सुंदर है और पूरा मंदिर सफेद रंग का है। मंदिर का शिखर देखने लायक है और शिखर में आपको सुंदर नक्काशी देखने के लिए मिल जाती है। यह मंदिर जमुई जिले में सिकंदरा तहसील में कुमर गांव में बना हुआ है। आप यहां पर घूमने के लिए आ सकते हैं। यहां पर नवरात्रि में बहुत सारे लोग माता के दर्शन करने के लिए आते हैं।
गढ़ी बांध जमुई - Garhi Dam Jamui
गढ़ी बांध जमुई जिले का एक प्रसिद्ध प्राकृतिक पर्यटन स्थल है। यह जमुई जिले में खैरा ब्लॉक में स्थित है। यह बांध बहुत सुंदर है। यह बांध जमुई मुख्य शहर से करीब 25 किलोमीटर दूर है। आप यहां पर बाइक और गाड़ी से आ सकते हैं। यहां पर पहुंच कर आपको सुंदर जलाशय देखने के लिए मिलता है। यह जलाशय बहुत बड़े क्षेत्र में फैला हुआ है। यहां पर आप नहाने का मजा भी ले सकते हैं। यहां पर बरसात के समय मजा आता है, क्योंकि यहां पर बरसात में पानी ओवरफ्लो होकर बहता है। जिसका दृश्य देखने लायक रहता है। यहां पर आपको पहाड़ी का दृश्य भी देखने के लिए मिलता है। यह जगह प्राकृतिक है। यह जमुई का पिकनिक स्पॉट है। आप यहां फैमिली और दोस्तों के साथ घूमने के लिए आ सकते हैं।
बाबा झुमराज स्थान जमुई - Baba Jhumraj Sthan Jamui
बाबा झूमराज स्थान जमुई जिले का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है। यह जगह बिहार और झारखंड की बॉर्डर के पास स्थित है। यह जगह बहुत प्रसिद्ध है। इस जगह के प्रति लोगों में बहुत श्रद्धा है। यहां पर सप्ताह के 3 दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को बड़ी संख्या में भक्त, बाबा झुमराज स्थान पर आते हैं और यहां पर दर्शन करते हैं। कहा जाता है, कि यहां पर दर्शन करके आप जो भी मनोकामना मांगते हैं। वह जरूर पूरी होती है। यहां आकर बहुत अच्छा लगता है। यहां पर आपको बहुत सारे देवी देवताओं के दर्शन करने के लिए मिलते हैं और बाबा झुमराज के भी दर्शन करने के लिए मिलते हैं।
यहां पर आप आते हैं, तो अपनी सारी व्यवस्थाएं करके आइए। यहां पर ज्यादातर सुविधाएं उपलब्ध नहीं रहती है। यहां पर आपको पंचमुखी हनुमान मंदिर और मां दुर्गा का मंदिर देखने के लिए मिलता है। यह जगह बहुत खूबसूरत है। यहां पर नदी बहती है, जिसका दृश्य देखने लायक रहता है। आप यहां आकर अपना बहुत अच्छा समय बिता सकते हैं। यह जमुई की सबसे अच्छी जगह है। यह जमुई जिले में बाटिया में स्थित है।
गिद्धेश्वर मंदिर जमुई - Giddheshwar Temple Jamui
गिद्धेश्वर मंदिर जमुई जिले का एक प्रसिद्ध स्थल है। यह मंदिर शिव भगवान जी को समर्पित है। यहां पर आपको चारों तरफ प्राकृतिक वातावरण देखने के लिए मिलता है। यहां पर गिद्धेश्वर नाम की एक पहाड़ी है, जिस पर यह मंदिर बना हुआ है। यहां पर आपको पहाड़ और नदी का सुंदर दृश्य देखने के लिए मिल जाता है। यह जगह बहुत सुंदर है। यह मंदिर भी बहुत प्राचीन है।
इस मंदिर को लेकर एक मान्यता यह है, कि यहां पर रावण और जटायु का युद्ध हुआ था। जटायु एक पक्षी है, जो बहुत विशाल आकार का रहता है, जिसे गिद्ध कहा जाता है और इस पहाड़ी को गिद्धेश्वर पहाड़ी के नाम से जाना जाता है। यहां पर सावन सोमवार के समय बहुत सारे भक्त भगवान शिव के दर्शन करने के लिए आते हैं। यह जगह बहुत सुंदर है और अगर आप जमुई में आते हैं, तो आपको इस जगह पर आकर जरूर घूमना चाहिए। यह जमुई में घूमने वाली एक मुख्य जगह है। यह मंदिर जमुई जिले के खैरा प्रखंड के अंतर्गत आता है। आप यहां पर आसानी से पहुंच सकते हैं। यहां पर पहुंचने के लिए हाईवे सड़क उपलब्ध है। आप यहां पर आ कर अपना बहुत अच्छा समय बिता सकते हैं।
नागी नकटी पक्षी विहार जमुई - Nagi Nakti Bird Sanctuary Jamui
नागी नकटी पक्षी विहार जमुई का एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। यह जमुई में घूमने वाली एक मुख्य जगह है। यहां पर आपको बहुत सारी विदेशी पक्षी देखने के लिए मिल जाते हैं। यहां पर आप स्थानीय पक्षी देख सकते हैं। यह जगह पक्षियों के रहने के लिए एक उचित आवास है। यहां पर चारों तरफ जंगल, पहाड़ी, बड़ी-बड़ी चट्टानें, नमी वाली जमीन और जलाशय देखने के लिए मिलता है, जो पक्षियों के लिए एक उचित वातावरण प्रदान करता है। यहां पर आप ठंड के समय आएंगे, तो आपको यहां पर बहुत सारे पक्षी देखने के लिए मिल जाते हैं। यहां पर आपको जलाशय का भी सुंदर दृश्य देखने के लिए मिलता है। यह जगह सरकार के द्वारा डिवेलप की गई है।
यह जगह सरकार के द्वारा बहुत अच्छी तरह से विकसित की गई है। यहां पर आपको बहुत सारे पक्षी देखने के लिए मिलते हैं। यहां पर आपको श्वेत कंठ नीलकंठ, स्वान, फुदकी, कोयल, सुरमाई, मुनिया, किंगफिशर, पीपी, चील देखने के लिए मिलता है। यहां पर छोटा सा पक्षी संचेतना केंद्र है, जहां पर आपको पक्षियों के बारे में जानकारी भी मिल सकती है। आप यहां पर ठंड के समय आकर अपना बहुत अच्छा समय बिता सकते हैं। यह जमुई का पिकनिक स्पॉट है।
सिमुलतला हिल स्टेशन जमुई - Simultala Hill Station Jamui
सिमुलतला हिल स्टेशन जमुई जिले का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। यहां पर आपको चारों तरफ पहाड़ियों का सुंदर दृश्य देखने के लिए मिल जाता है। यह जगह बहुत ही सुंदर और शांत है। यहां पर आपको प्राचीन स्मारक देखने के लिए मिलते हैं, जो अब खंडहर में तब्दील होते जा रहे हैं। यहां पर आपको सबसे ऊंचा पहाड़ी स्थल लड्डू पहाड़ी देखने के लिए मिलती है। लड्डू पहाड़ी के सबसे ऊपरी सिरे पर मंदिर भी बना हुआ है।
सिमुलतला हिल स्टेशन पर और भी पर्यटन स्थल है, जहां पर आप घूम सकते हैं। इस जगह पर आप ट्रेन माध्यम से और सड़क माध्यम से पहुंच सकते हैं। यहां पर आप आकर अपना बहुत अच्छा समय बिता सकते हैं। यह जमुई की सबसे अच्छी जगह है।
बरहट बांध जमुई - Barhat Dam Jamui
बरहट बांध जमुई में स्थित एक सुंदर स्थल है। यहां पर आपको एक बहुत बड़ा जलाशय देखने के लिए मिलता है। यह जलाशय चारों तरफ से पहाड़ियों से घिरा हुआ है। यहां पर आकर आप अपना अच्छा समय बिता सकते हैं। यह जलाशय जमुई जिले में बरहट प्रखंड में स्थित है। यहां पर आकर अच्छा लगता है।
भीम बांध परिस्थितिकी पर्यटन स्थल - Bhim Dam Ecological Tourist Place
भीम बांध परिस्थिति के पर्यटन स्थल जमुई जिले का एक मुख्य पर्यटन स्थल है। यहां पर आपको प्राकृतिक दृश्य देखने के लिए मिलते हैं। यहां पर घना जंगल है। यहां पर भीम वन्य जीव अभ्यारण देखने के लिए मिलता है। यहां पर गर्म पानी के बहुत सारे स्त्रोत देखने के लिए मिलते हैं, जहां पर आप नहाने का मजा ले सकते हैं। इस गर्म पानी स्त्रोत में, नहाने से आपके जो भी त्वचा संबंधी रोग रहते हैं। वह ठीक हो जाते हैं। यहां पर भीम वाइल्ड लाइफ सेंचुरी बहुत बड़े क्षेत्र में फैली हुई है।
यह बिहार जिले के मुंगेर और जमुई जिले में फैली हुई है। यहां पर आपको पहाड़ और जंगल का दृश्य देखने के लिए मिलता है। यह जगह बहुत सुंदर है। आप यहां पर आ कर अपना बहुत अच्छा समय बिता सकते हैं। इस सेंचुरी के अंदर बहुत सारी जगह है, जहां पर आप घूम सकते हैं। यहां पर आपको विश्राम करने के लिए गेस्ट हाउस भी देखने के लिए मिलता है, जहां पर आप ठहर सकते हैं। यहां पर गवर्नमेंट के द्वारा बहुत सारी सुविधाएं की गई हैं। यह जमुई में घूमने लायक एक प्रमुख जगह है।
Please do not enter any spam link in comment box