बेगूसराय जिले के दर्शनीय स्थल - Places to visit in Begusarai / बेगूसराय जिले के आसपास घूमने वाली प्रमुख जगह
बेगूसराय बिहार राज्य का मुख्य जिला है। बेगूसराय बिहार राज्य की राजधानी पटना से करीब 130 किलोमीटर दूर है। बेगूसराय जिले में गंगा नदी बहती है। बेगूसराय जिले में बूढ़ी गंडक और बागमती नदी भी बहती है।बेगूसराय जिले में तेल की बहुत बड़ी फैक्ट्री है, जो पूरे बिहार में प्रसिद्ध है।बेगूसराय जिला में घूमने के लिए बहुत सारी जगह है। चलिए जानते हैं - बेगूसराय जिले में घूमने लायक कौन कौन सी जगह है।
बेगूसराय में घूमने की जगह - Begusarai Mein ghumne ki jagah
कांवर झील पक्षी अभ्यारण बेगूसराय - Kanwar Lake Bird Sanctuary Begusarai
कांवर झील पक्षी अभ्यारण बेगूसराय का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। यह बेगूसराय में घूमने वाली एक मुख्य जगह है। यह भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है। यहां पर घूमने के लिए आप ठंड के समय आ सकते हैं। ठंड में यहां पर आने का सबसे अच्छा समय रहता है। यहां पर शाम के समय आपको सूर्यास्त का सुंदर दृश्य देखने के लिए मिल जाता है। यहां झील बहुत बड़े एरिया में फैली हुई है। इस झील में आपको कमल के फूल देखने के लिए मिलते हैं। यहां पर आप बोटिंग कर सकते हैं और इस झील का आनंद उठा सकते हैं
इस झील का एक और मुख्य आकर्षण है, कि यहां पर आपको बहुत सारे पक्षी देखने के लिए मिलते हैं। यहां पर ठंड के समय विदेशी पक्षी देखने के लिए मिलते हैं। यहां पर आपको साइबेरियन बर्ड्स देखने के लिए मिल जाती है। यहां पर आकर आपको मन को शांति मिलती है। यह जगह बहुत सुकून देने वाली है। यहां पर सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध है। इस जगह को गवर्नमेंट के द्वारा मैनेज किया जाता है।
कांवर झील पक्षी अभ्यारण बेगूसराय जिले में मझौल में स्थित है। यह बेगूसराय जिले से करीब 22 किलोमीटर दूर है। आप यहां पर अपनी गाड़ी या बाइक से पहुंच सकते हैं। इस झील में, गांव के लोग मछलियां पकड़ते हुए, भी देखने के लिए मिल जाते हैं।
जयमंगला गढ़ मंदिर बेगूसराय - Jaimangala Garh Temple Begusarai
जयमंगला गढ़ मंदिर बेगूसराय का एक प्रसिद्ध स्थल है। यह मंदिर एक धार्मिक स्थल है। यह मंदिर बेगूसराय से करीब 22 किलोमीटर दूर मंझौल के पास जयमंगलापुर गांव में स्थित है। आप यहां पर घूमने के लिए आ सकते हैं। आपको यहां पर आकर अच्छा लगेगा। यह मंदिर कनवर झील के पास में स्थित है। यहां पर आपको कनवर झील का सुंदर दृश्य देखने के लिए मिलता है। मंदिर का चारों तरफ का दृश्य प्राकृतिक है।
मंदिर में आपको जयमंगला देवी जी की प्रतिमा के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। माता की प्रतिमा बहुत सुंदर है। जयमंगला गढ़ मंदिर के बारे में कहा जाता है, कि मंदिर में विराजमान देवी की प्रतिमा भारत के 52 शक्तिपीठों में से एक है। यहां पर आकर सभी लोगों की इच्छाएं पूरी होती है। यहां पर आपको हनुमान जी जी का मंदिर भी देखने के लिए मिलता है। आप यहां पर आकर अपना बहुत अच्छा समय बिता सकते हैं।
बाबा हरि गिरी धाम बेगूसराय - Baba Hari Giri Dham Begusarai
बाबा हरी गिरी धाम बेगूसराय का एक प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर शिव भगवान जी को समर्पित है। यह मंदिर बहुत सुंदर है। इस मंदिर का शिखर बहुत ही आकर्षक लगता है। यह मंदिर बेगूसराय में गढ़पुरा में स्थित है। आप यहां पर पहुंच सकते हैं। इस मंदिर को गढ़पुरा शिव मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। यहां आकर बहुत अच्छा लगता है। यहां पर शिवरात्रि में मेला लगता है।
बेगूसराय संग्रहालय बेगूसराय - Begusarai Museum Begusarai
बेगूसराय संग्रहालय, बेगूसराय का एक मुख्य पर्यटन स्थल है। बेगूसराय संग्रहालय की स्थापना 1981 में की गई थी। बेगूसराय संग्रहालय में आपको बहुत सारी प्राचीन ऐतिहासिक वस्तुएं देखने के लिए मिलती है, जो बहुत सुंदर है और आपको बेगूसराय जिले के बारे में बहुत सारी जानकारी मिल जाती है। बेगूसराय संग्रहालय, बेगूसराय जिले में मुख्य शहर में स्थित है और आप यहां पर आकर घूम सकते हैं।
मां काली स्थान मंदिर बेगूसराय - Maa Kali Sthan Temple Begusarai
मां काली स्थान मंदिर बेगूसराय का प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर मुख्य शहर में स्थित है। यह मंदिर काली माता को समर्पित है। मंदिर के अंदर काली माता की बहुत ही सुंदर प्रतिमा के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यहां नवरात्रि में बहुत ज्यादा भीड़ रहती है।
नौलखा मंदिर बेगूसराय - Naulakha Temple Begusarai
नौलखा मंदिर बेगूसराय का एक प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर प्राचीन है। यह मंदिर मुख्य बेगूसराय जिले में स्थित है। यह मंदिर श्री राम जी, माता सीता जी और लक्ष्मण जी को समर्पित है। मंदिर में आपको राम जी, लक्ष्मण जी और माता सीता की सुंदर प्रतिमा के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यह मंदिर बहुत ही अच्छी तरह से बना हुआ है। मंदिर का शिखर देखने लायक है। इस मंदिर का निर्माण नौ लाख रूपए में बनाया गया था। प्राचीन समय में नौ लाख रूपए बहुत बड़ी कीमत होती है। इसलिए इस मंदिर को नौलखा मंदिर के नाम से जाना जाने लगा।
मंदिर के बाहर सुंदर बगीचा देखने के लिए मिलता है और मंदिर में आपको आकर बहुत अच्छा लगेगा और बहुत शांति मिलेगी। यह मंदिर बेगूसराय जिले में बिशनपुर में स्थित है। आप यहां पर आराम से पहुँच सकते हैं। यहां पर पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है। मंदिर के पास में हीं आपको एक पोखर देखने के लिए मिलता है, जिसे नौलखा पोखर कहा जाता है। यह पोखर बहुत सुंदर है और प्राचीन है। यह बेगूसराय में घूमने वाली एक मुख्य जगह है।
श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर बेगूसराय - Shri Panchmukhi Hanuman Mandir Begusarai
श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर बेगूसराय का एक प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर बेगूसराय जिले में नौलखा मंदिर के पास ही में स्थित है। यह मंदिर हनुमान जी को समर्पित है। यह मंदिर बहुत सुंदर लगता है। मंदिर का डिजाइन बहुत सुंदर लगता है। यहां आकर आप अच्छा समय बिता सकते हैं।
काली मंदिर बेगूसराय - Kali Mandir Begusarai
काली मंदिर बेगूसराय का एक प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर बेगूसराय जिले में सिमरिया में स्थित है। यह मंदिर गंगा नदी के किनारे बना हुआ है और काली जी को समर्पित है। यह मंदिर तंत्र साधना का एक मुख्य केंद्र है। यहां पर आप आकर काली माता के दर्शन कर सकते हैं। यहां पर बहुत अच्छा लगता है। इस मंदिर का आकार भी बहुत सुंदर है। इस मंदिर का आकार कमल जैसे है। इसलिए इसे कमल मंदिर कहा जाता है। आप यहां पर घूमने के लिए आ सकते हैं।
सिमरिया गंगा घाट बेगूसराय - Simaria Gagan Ghat Begusarai
सिमरिया गंगा घाट बेगूसराय का एक प्रमुख स्थल है। गंगा घाट बेगूसराय जिले में सिमरिया में स्थित है। सिमरिया में गंगा नदी बहती है। गंगा नदी पर, राजेंद्र पुल बना हुआ है। राजेंद्र पुल के पास में, सिमरिया गंगा घाट देखने के लिए मिलता है। यह घाट बहुत सुंदर है और यहां पर सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध है। सिमरिया में बहुत सारे मंदिर बने हुए हैं, जो प्राचीन है। यहां पर आकर बहुत अच्छा लगता है। यहां पर मकर संक्रांति के समय बहुत भीड़ लगती है। बहुत सारे भक्त यहां पर गंगा नदी में स्नान करने के लिए आते हैं और यहां पर कुंभ मेला भरता है।
Please do not enter any spam link in comment box