ग्यारसपुर का किला और माँ बिजासन माता मंदिर ग्यारसपुर, विदिशा, मध्य प्रदेश - Gyaraspur ka kila aur Maa Bijasan Mata Mandir Gyaraspur, Vidisha, Madhya Pradesh
ग्यारसपुर का किला विदिशा शहर का एक प्राचीन किला है। मगर इस किले का अब आपको कुछ ही अवशेष देखने के लिए मिलेगा, क्योंकि यह किला पूरी तरह से नष्ट हो गया है और यहां पर आम लोगों का कब्जा हो गया है। यह किला पूरी तरह से लुप्त हो गया है। किले से थोड़ी ही दूरी पर बिजासन मंदिर देखने के लिए मिलता है। यह मंदिर भी बहुत प्राचीन है और यह मंदिर पहाड़ी के ऊपर बना हुआ है। इस मंदिर में जाने के लिए रास्ता पक्का बना दिया गया है। मंदिर में पहाड़ी के नीचे के साइड तालाब बना हुआ है। यह तालाब भी प्राचीन है और यह तालाब बहुत बड़े क्षेत्र में फैला हुआ है। इस तालाब को मानसरोवर तालाब कहते हैं। तालाब के बाजू में ही छोटा सा गार्डन बना दिया गया है और यहां पर आपको प्राचीन मंदिर के अवशेष देखने के लिए मिलते हैं। यहां पर बहुत सारे सीताफल के पेड़ लगे हुए थे। पूरी पहाड़ी में सीताफल के पेड़ लगे हुए थे।
पहाड़ी में हमें स्मारक देखने के लिए मिले। यह स्मारक बहुत ही अद्भुत लग रहे थे, क्योंकि यह स्मारक बड़े-बड़े पत्थरों से बनाए गए थे और इन पत्थरों में किसी भी तरह का चिपकाने वाला पदार्थ नहीं लगाया गया था। इन्हें एक के ऊपर एक रखकर रखकर बैलेंस करके बनाया गया था, जो बहुत ही सुंदर लग रहा था और यह स्मारक अभी तक ऐसी स्थिति में खड़े हैं। यह बहुत आश्चर्य की बात है।
हम लोग सागर से विदिशा जाते समय इस किले को देखने मिला। हम लोग यहां पर बिजासन मंदिर देखने के लिए जा रहे थे। मगर हम लोगों को इस किले का कुछ भाग भी देखने के लिए मिला। यह किला बहुत बड़े एरिया में फैला हुआ है और पहाड़ी पर बना हुआ है। हम लोग पहाड़ी के ऊपर तो नहीं गए, मगर किले का निचला हिस्सा देखने के लिए मिला और किले की दीवारें देखने मिली। इस किले के बुर्ज देखने मिली। यहां पर नीचे की तरफ तालाब देखने के लिए मिलता है। इस तालाब में जलकुंभी के पौधे लगे हुए थे। पूरे तालाब में जलकुंभी के पौधे लगे हुए थे और उसमें ब्लू कलर के फूल खिले हुए थे। किले का कुछ भाग इस तालाब तक आता है और यह शायद बुर्ज था। प्राचीन समय में शायद इसमें सीढ़ियों भी होंगी। मगर अभी यहां पर ऐसा कुछ नहीं था।
ग्यारसपुर किले को देखने के बाद, हम लोग आगे बढ़े, तो यहां पर हमें राम मंदिर देखने के लिए मिला। राम मंदिर के बाजू से ही तालाब देखने के लिए मिलता है। यह तालाब भी प्राचीन है और बहुत बड़े क्षेत्र में फैला हुआ है। इस तालाब के किनारे आगे की तरफ गार्डन बना हुआ है। इस गार्डन और बिजासन मंदिर में जाने का रास्ता दूसरी तरफ था। हम लोगों ने अपनी गाड़ी को वापस मोड़ा और इस मंदिर और गार्डन की तरफ चल पड़े। यह मंदिर और तालाब पहाड़ी पर स्थित है।
इस मंदिर और गार्डन में जाने का रास्ता बहुत ही सकरा था और चढ़ाई वाला था। हम लोग गार्डन पहुंच गए और इस गार्डन में आकर बहुत अच्छा लगता है। यहां पर पहाड़ियां और चट्टानें हैं और तालाब का सुंदर नजारा देखने के लिए मिलता है। यहां पर आकर मेडिटेशन किया जा सकता है, क्योंकि यहां पर बहुत शांति थी और हरियाली थी। यहां पर सीताफल के बहुत सारे पेड़ लगे थे। यहां पर एक गुफा भी बनी हुई थी या मेडिटेशन के लिए बना हुआ था, जिसमें ताला लगा हुआ था। पहाड़ी में ऊपर की तरफ हमें प्राचीन स्मारक दिख रहे थे।
बिजासन माता का मंदिर पहाड़ में ऊपर की तरफ बना हुआ है। यहां पर जाने के लिए पक्की सड़क है और घुमावदार सड़क है। हम लोग इस मंदिर में भी गए थे और बिजासन माता के दर्शन किए हैं। पहाड़ी से नीचे का दृश्य देखा, बहुत सुंदर था। पहाड़ी के पास ही में 2 प्राचीन स्मारक देखने के लिए मिलती हैं। यह स्मारक बहुत प्राचीन है और अद्भुत है। इनमें एक के ऊपर एक पत्थर रखकर बनाया गया है और अभी तक यह इमारत अच्छी हालात में है। हम लोगों ने ग्यारसपुर का किला देखा, बिजासन मंदिर देखा, प्राचीन मानसरोवर तालाब देखा और यहां पर गार्डन भी देखा। यह सभी चीजें बहुत अच्छी थी और हमें बहुत अच्छा लगा। उसके बाद हम लोग मुख्य सड़क पर आ गए। यहां पर हमें एक और प्राचीन स्मारक देखने के लिए मिली।
ग्यारसपुर की मुख्य सड़क में अष्ट खंबा नाम का एक और प्राचीन प्राचीन स्मारक स्थित है। यहां पर आपको 8 नक्काशी धार खंबे देखने के लिए मिलते हैं। यह खंभे बहुत ही खूबसूरत लगते हैं। आप मुख्य सड़क में माला देवी मंदिर के लिए जहां से मुड़ते हैं। वहीं पर यह स्मारक देखने मिलती है। इन खंभों को देखकर लगता है, कि यहां पर प्राचीन हिंदू मंदिर रहा होगा। मगर अब यहां पर ऐसा कुछ नहीं है। यहां पर अब आपको 8 खंभे ही देखने के लिए मिलते हैं, जो बहुत सुंदर लगते हैं। ग्यारसपुर का इतिहास बहुत ही रोचक रहा है। यहां पर प्राचीन इमारतें, मंदिर देखने के लिए मिलते हैं। यहां पर आपको बौद्ध स्तूप भी देखने के लिए मिलता है। हमें यहां पर मजा आया।
ग्यारसपुर कहां है - where is gyaraspur
ग्यारसपुर विदिशा जिले की तहसील है। ग्यारसपुर विदिशा सागर राजमार्ग में स्थित है। ग्यारसपुर विदिशा जिले से करीब 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। विदिशा शहर में बहुत सारे प्राचीन स्मारक है। आप यहां पर कार या बाइक से आराम से पहुंच सकते हैं और यहां पर स्थित ग्यारसपुर के प्रमुख पर्यटन स्थलों को घूम सकते हैं।
ग्यारसपुर का किला एवं बिजासन मंदिर (मानसरोवर तालाब, राम जानकी मंदिर) की फोटो - Photo of Gyaraspur Fort and Bijasan Temple (Mansarovar Talab, Ram Janaki Temple)
![]() |
मंदिर के पास बना प्राचीन स्मारक |
![]() |
मानसरोवर तालाब का दृश्य |
![]() |
मानसरोवर तालाब का सुंदर दृश्य |
![]() |
पहाड़ी में बनी प्राचीन स्मारक |
![]() |
ग्यारसपुर का किला |
![]() |
बिजासन माता का मंदिर |
![]() |
श्री राम जानकी मंदिर |
![]() |
गार्डन पर बना हुआ एक छोटा सा चेंबर |
ग्यारसपुर को ब्लॉक कब बनाया गया
जवाब देंहटाएं