संग्राम सागर लेक - Sangram sagar lake Jabalpur
संग्राम सागर झील (sangram sagar lake) जबलपुर (jabalpur) का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। संग्राम सागर झील (sangram sagar lake) पहाडों से घिरी हुई है। यह झील जबलपुर में स्थित एक प्राचीन झील है। यह एक खूबसूरत जगह है। संग्राम सागर झील (sangram sagar lake) मेडिकल रोड में स्थित है। संग्राम सागर झील (sangram sagar lake) में आप अपनी गाड़ी से आ सकते हैं। झील के बाजू में बाजनामठ मंदिर (Bajnamath mandir) है, जो बहुत प्राचीन है। यह मंदिर भैरव बाबा को समर्पित है। बाजनामठ मंदिर (Bajnamath mandir) प्राचीन मंदिर है और एक उची पहाडी पर बना हुआ है। मंदिर से संग्राम सागर झील (sangram sagar lake) का नजारा बहुत ही मनोरम होता है। यह मंदिर तांत्रिक गतिविधियों के लिए प्रसिद्ध है और इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि यहां पर तंत्र विद्या की जाती है।
संग्राम सागर झील (sangram sagar lake) बहुत बड़े क्षेत्र में फैली हुई है और इस झील में कमल के फूल आपको देखने के लिए मिलते हैं। इस झील के बाजू में गार्डन बना हुआ है, जहां पर लोग आकर बैठते हैं। संग्राम सागर झील (sangram sagar lake) के गार्डन में टहलने के लिए पक्का रास्ता बना हुआ है। यहां पर आप घूम सकते हैं और झील का नजारा देख सकते है। गार्डन में बैठकर आप अपना समय बिता सकते हैं। संग्राम सागर झील (sangram sagar lake) में आप कभी भी घूमने आ सकते हैं। मगर झील में सबसे अच्छा समय बरसात का घूमने का माना जाता है, क्योंकि बरसात के समय झील पानी से भर जाती है और पानी का ओवरफ्लो होता है। जिससे झरना बनता है, जो बहुत खूबसूरत लगता है। यह झरना झील के सबसे अंतिम छोर में बनता है। यह झरना छोटा रहता है, मगर यह झरना बहुत ही खूबसूरत लगता है।
संग्राम सागर झील (sangram sagar lake) जबलपुर (jabalpur) शहर से करीब 15 किमी दूर स्थित है। यह झील संग्राम शाह द्वारा निर्मित 1480 से 1540 के बीच के में बनाई गई थी। इसलिए इस झील को संग्राम सागर झील (sangram sagar lake) कहा जाता है। संग्राम सागर झील (sangram sagar lake) के बीच में आपको एक टूटा फूटा महल भी देखने के लिए मिलता है। यह किला गोड राजा के द्वारा बनवाया गया था। यह जगह प्राकृतिक रूप से सुंदर है। अपने दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ समय बिताने के लिए यह एक अच्छी जगह है। आप धार्मिक और प्राकृतिक तौर पर भी संग्राम सागर झील (sangram sagar lake) की सैर कर सकते हैं।
बाजनामठ मंदिर (Bajnamath mandir) में शनिवार को बहुत ज्यादा भीड़ रहती है। यहां पर शनिदेव का मंदिर है, जहां पर बहुत सारे लोग तेल चढ़ाने आते है, क्योंकि शनि भगवान को शनिवार को तेल चढ़ाने का विशेष महत्व है। झील में कचरा डालना और नहाना मना है। मगर झील में बहुत ज्यादा कचरा रहता है। संग्राम सागर झील (sangram sagar lake) में आपको छोटी छोटी मछलियां देखने मिलती है। आप किसी भी प्रकार कचरा झील में ना डालें और झील को स्वच्छ रखें।
आपने अपना समय दिया, उसके लिए धन्यवाद
#sangramsagarlake
#bajnamathmandir
Please do not enter any spam link in comment box