गया जिले के दर्शनीय स्थल - Major places to visit in Gaya District / गया जिले के आसपास घूमने वाली प्रमुख जगह गया बिहार का एक मुख्य जिला है। गया बिहार की राजधानी पटना से करीब 100 किलोमीटर दूर है। गया जिला हिंदू और बौद्ध लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। गया शहर की मुख्य नदी फल्गु है। फाल्गु नदी गया शहर के बीच से बहती है। गया शहर बिहार राज्य में, बिहार झारखंड सीमा पर स्थित है। गया जिला पिंडदान के लिए भी प्रसिद्ध है। यहां पर हर साल बहुत सारे लोग पिंडदान करने के लिए आते हैं और अपने पूर्वजों का श्राद्ध करते हैं। यहां पर फाल्गु नदी पर श्राद्ध किया जाता है। गया में बोधगया है। बोधगया में बुद्ध भगवान जी को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। इस जगह का धार्मिक महत्व बहुत ज्यादा है। गया जिले में घूमने के लिए बहुत सारी जगह है। चलिए जानते हैं - गया में घूमने लायक कौन-कौन सी जगह है। गया में घूमने की जगह - Gaya mein ghumne ki jagah महाबोधि मंदिर गया - Mahabodhi Temple Gaya महाबोधि मंदिर गया जिले का एक प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। इस मंदिर को वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल किया गया है।
Madhya Pradesh Tourism इस ब्लाॅग के माध्यम से आप लोगों को मध्यप्रदेश के पर्यटन स्थल, मेले, सांस्कृतिक गतिविधियाॅ, और बहुत सारी जगहों की जानकारी मिलेगी।