बांदा जिले के दर्शनीय स्थल - P laces to visit in Banda district / बांदा जिले के आसपास घूमने वाली प्रमुख जगह बांदा उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख जिला है। बांदा जिला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से करीब 200 किलोमीटर दूर है। बांदा जिला मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित है। बांदा जिले में ही प्रसिद्ध चित्रकूट स्थित है, जहां पर राम जी अपने वनवास काल के दौरान रुके थे। बांदा जिले में केन नदी बहती है। बांदा जिले में घूमने के लिए बहुत सारी प्राकृतिक और ऐतिहासिक जगह है, जहां पर आप जाकर घूम सकते हैं। चलिए जानते हैं - बांदा जिला में कौन-कौन सी जगह घूमने लायक है। बांदा जिले में घूमने की जगह - Banda mein ghumne ki jagah बाम्बेश्वर मंदिर बांदा - Bambeshwar Temple Banda बाम्बेश्वर मंदिर बांदा शहर का एक प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर शिव भगवान जी को समर्पित है। यहां पर एक प्राचीन गुफा देखने के लिए मिलती है, जिसमें शिव भगवान जी विराजमान है। मंदिर का प्रवेश द्वार बहुत ही सुंदर है। यह मंदिर मुख्य बांदा शहर में स्थित है। यहां पर आकर शांति का अनुभव होता है। महाशिवरात्रि में यहां पर बहुत सारे भ
Madhya Pradesh Tourism इस ब्लाॅग के माध्यम से आप लोगों को मध्यप्रदेश के पर्यटन स्थल, मेले, सांस्कृतिक गतिविधियाॅ, और बहुत सारी जगहों की जानकारी मिलेगी।