Jamtara Bridge, Jabalpur
जमतरा ब्रिज, जबलपुर
Jamtara Bridge, Jabalpur
जमतरा ब्रिज बहुत खूबसूरत ब्रिज है। यह एक पुराना नेरो गेज पुल है जिसमें पुराने समय में रेलगाडी गुजरती थी। यह ब्रिज नर्मदा नदी पर बना है इस ब्रिज से आप नर्मदा नदी का विहगम दृश्य देख सकते है।
यह ब्रिज मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में स्थित है। यह ब्रिज जबलपुर रेल्वे स्टेशन से 10 से 15 किमी की दूरी पर होगा। यह पर आप अपनी गाडी से पहुॅच सकते है। यहां पर किसी प्रकार की बस या आटो की सुविधा नहीं है। यह ब्रिज जबलपुर की गौर से 5 से 6 किमी की दूरी पर स्थित है। आप यहां पर गूगल मैप से भी पहुॅच सकते है। यहां तक पहुॅचने वाले रास्ते में बहुत सारे मोड़ पडते हैं जहां पर आपको गाडी संभाल कर चलना होता है। पुल के करीब के रास्ते में रोड खराब है गटटी डली हुई है।
Jamtara Bridge |
आप जब यहां पर पहुॅचते है तो आप ब्रिज के उपर जा सकते है या फिर ब्रिज के नीचे घाट पर जा सकते है। जहाँ पर नर्मदा नदी बहती है, दोनों ही स्थान सुंदर हैं। आप घाट पर जाकर नहा सकते है पिकनिक मना सकते है। अपना समय आंनद से बिता सकते है और ब्रिज के उपर से आपको नर्मदा नदी का विहगम दृश्य दिखाई देता है आप यहां पर कुछ समय बैठाकर ये दृश्य का आंनद ले सकते है। यहां पर गौर नदी का नर्मदा नदी से संगम हुआ है। जो बहुत खूबसूरत है।
Jamtara Bridge |
यह पुल नर्मदा नदी पर बना एक पुराना नैरो गेज पुल है इस पुल का निर्माण 1927 में हुआ था। यह पुल लोहे से बना हुआ है। इस पुल से पुराने समय में रेलगाडी निकलती थी, यहां से गुजरने वाली रेलगाडी जबलुपर से घंसौर, नैनपुर, बालाघाट तक आपको लेकर जाती है। अब यहां पर नया पुल बना गया है, जिसमें से रेलगाडी गुजरती है।कुछ टिप्स आपके लिए:-1. यहां पर आपकी कार भी असानी से आ जाती है मगर मैं आपको सलाह दूगी कि आप यहां पर अपनी 2 व्हीलर से जाये।2. यहां पर ब्रिज के पास आप अपनी गाडी बीच में खडी न करें क्योकि यहां पर गाडीयों निकलती रहती है।3. आप अपना समान गाडी पर न छोडो क्योकि यहां पर समान चोरी हो सकता है।4. यहां पर ब्रिज के दोनों ओर रेलिंग लगी हुई है। मगर आप सावधान रहे।5. यहां पर बहुत कम भीड होती है इसलिए आप ग्रुप में जाये तो वो अच्छा होगा। आप अपने दोस्तों और फैमिली वालों के साथ जा सकते है।
Please do not enter any spam link in comment box