पलामू जिला के दर्शनीय स्थल - Places to visit in Palamu / पलामू जिले के आसपास घूमने वाली प्रमुख जगह पलामू झारखंड का एक मुख्य जिला है। पलामू झारखंड की राजधानी रांची से करीब 172 किलोमीटर दूर है। पलामू जिले का मुख्यालय डाल्टनगंज है। पलामू जिले के बीच से कोयल नदी बहती है। कोयल नदी शहर मुख्य शहर में बहती है। पलामू जिले में और भी नदियां बहती हैं। पलामू जिले में अमानत और औरंगा नदियां बहती है। यह दोनों नदियां नॉर्थ कोयल नदी की सहायक नदी है। पलामू जिला झारखंड राज्य में, झारखंड और छत्तीसगढ़ की सीमा में स्थित है। पलामू जिले में आप सड़क माध्यम से पहुंच सकते हैं। पलामू जिले का अधिकांश क्षेत्र जंगलों से घिरा हुआ है। पलामू जिले में घूमने के लिए बहुत सारी जगह है। चलिए जानते हैं - पलामू जिले में घूमने लायक कौन-कौन सी जगह है। पलामू में घूमने की जगह - Palamu mein ghumne ki jagah बेतला राष्ट्रीय उद्यान पलामू - Betla National Park Palamu बेतला राष्ट्रीय उद्यान पलामू जिले के पास घूमने का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। यह राष्ट्रीय उद्यान पलामू जिले में बेतला नाम की जगह पर स्थित है। यहां पर बहुत सारे जंगली जीव दे
Madhya Pradesh Tourism इस ब्लाॅग के माध्यम से आप लोगों को मध्यप्रदेश के पर्यटन स्थल, मेले, सांस्कृतिक गतिविधियाॅ, और बहुत सारी जगहों की जानकारी मिलेगी।