उज्जैन का जंतर मंतर या शासकीय जीवाजी वेधशाला - Jantar Mantar or Government Jiwaji Observatory of Ujjain जंतर मंतर उज्जैन का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। यह एक प्राचीन स्थल है। यह एक वेधशाला है। इस वेधशाला में बहुत सारे प्राचीन यंत्र देखने के लिए मिलते हैं, जिनका उपयोग करके प्राचीन समय में, समय और ग्रह नक्षत्रों की चाल का पता लगाया जाता था। इस वेधशाला को शासकीय जीवाजी वेधशाला के नाम से भी जाना जाता है और इस वेधशाला का निर्माण जयपुर के महाराजा सवाई जयसिंह द्वितीय ने किया था। यहां पर बहुत बड़ा ग्लोब भी रखा गया है। इस ग्लोब में आपको पृथ्वी में स्थित सारे देश देखने के लिए मिल जाते हैं। हमारा भारत देश भी देखने के लिए मिलता है और हमारा समुद्री एरिया भी देखने के लिए मिलता है। यह वेधशाला उज्जैन में शिप्रा नदी के किनारे बनी हुई है और हमारे उज्जैन के सफर में हम लोग इस वेधशाला में भी घूमने के लिए गए थे। उज्जैन का जंतर मंतर त्रिवेणी संग्रहालय से करीब 1 किलोमीटर दूर है और हम लोग त्रिवेणी संग्रहालय से जंतर-मंतर अपनी स्कूटी से पहुंच गए। जंतर-मंतर के बाहर ही गाड़ी खड़ी करने के लिए, पार्किंग के लिए
Madhya Pradesh Tourism इस ब्लाॅग के माध्यम से आप लोगों को मध्यप्रदेश के पर्यटन स्थल, मेले, सांस्कृतिक गतिविधियाॅ, और बहुत सारी जगहों की जानकारी मिलेगी।