सरगुजा (अंबिकापुर) जिले के दर्शनीय स्थल - P laces to visit in Surguja / सरगुजा (अंबिकापुर) के आसपास घूमने वाली प्रमुख जगह सरगुजा छत्तीसगढ़ का एक मुख्य जिला है। सरगुजा का मुख्यालय अंबिकापुर है। सरगुजा का मैनपाट छत्तीसगढ़ का शिमला कहा जाता है। सरगुजा मे रिहंद और कान्हार नदी बहती है। सरगुजा छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से 335 किलोमीटर दूर है। सरगुजा में घूमने के लिए बहुत सारी जगह मौजूद है। चलिए जानते हैं, सरगुजा में घूमने वाली जगह के बारे में - सरगुजा में घूमने की जगह Sarguja me ghumne ki jagah मैनपाट सरगुजा - Mainpat Surguja मैनपाट सरगुजा जिले का एक मुख्य पर्यटन स्थल है। मैनपाट को छत्तीसगढ़ का शिमला कहा जाता है। यह पूरा पहाड़ी एरिया में स्थित है। यहां पर घूमने के लिए बहुत सारी जगह है। मैनपाट सरगुजा के मुख्यालय अंबिकापुर से करीब 75 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह विंध्य पर्वतमाला पर स्थित है। मैनपाट की समुद्र तल से ऊंचाई 3781 फीट है। मैनपाट प्राकृतिक सुंदरता से भरा हुआ है। मैनपाट को छत्तीसगढ़ का तिब्बत भी कहा जाता है, क्योंकि यहां पर आप तिब्बती लोगों का बौद्ध मंदिर देख सकते हैं, जो बह
Madhya Pradesh Tourism इस ब्लाॅग के माध्यम से आप लोगों को मध्यप्रदेश के पर्यटन स्थल, मेले, सांस्कृतिक गतिविधियाॅ, और बहुत सारी जगहों की जानकारी मिलेगी।