रीवा जिले के दर्शनीय स्थल - Tourist places near Rewa | Rewa famous place | Rewa visiting place रीवा में घूमने की जगहें रीवा का किला - Rewa Fort रीवा का किला एक ऐतिहासिक स्थल है। यह मध्य प्रदेश के रीवा शहर में स्थित है। यह किला बिहर और बिछिया नदी के किनारे पर बना हुआ है। किले से इन दोनों नदियों का दृश्य बहुत ही लुभावना नजर आता है। रीवा के किले में आपको एक पुरानी बिल्डिंग देखने के लिए मिलती है। इस किले के अंदर आपको म्यूजियम भी देखने के लिए मिलता है। इस म्यूजियम में रीवा राजघराने की बहुत सारी पुरानी वस्तुओं का संग्रह करके रखा गया है। किले के अंदर स्थित संग्रहालय को बघेला संग्रहालय कहा जाता है। आप इन वस्तुओं को देख सकते हैं। किले के अंदर मध्य में आपको महाराजा गुलाब सिंह की मूर्ति देखने के लिए मिलती है। रीवा किले के अंदर दो मंदिर भी हैं। दोनों मंदिर बहुत प्रसिद्ध है। एक मंदिर राधा कृष्ण जी को समर्पित है और एक मंदिर शिव भगवान जी को समर्पित है। रीवा किले में प्रवेश के लिए आपको टिकट लगता है। महामृत्युंजय मंदिर रीवा किला - Mahamrityunjaya Temple Rewa Fort महामृत्युंजय मंदिर रीवा शहर में स्थित
Madhya Pradesh Tourism इस ब्लाॅग के माध्यम से आप लोगों को मध्यप्रदेश के पर्यटन स्थल, मेले, सांस्कृतिक गतिविधियाॅ, और बहुत सारी जगहों की जानकारी मिलेगी।