पीलीभीत जिले के दर्शनीय स्थल - P laces to visit in Pilibhit district / पीलीभीत जिले के आसपास घूमने वाली प्रमुख जगह पीलीभीत उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख जिला है। पीलीभीत उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से करीब 260 किलोमीटर दूर है। पीलीभीत जिले की सीमा नेपाल देश से लगती है। पीलीभीत जिले की सीमा भारत और नेपाल की सीमा बनाती है। पीलीभीत का पूरा क्षेत्र समतल है। यहां पर पीलीभीत टाइगर रिजर्व है। इसका भी भू स्वरूप समतल है। पीलीभीत मे देवहा नदी बहती है। पीलीभीत में घूमने के लिए बहुत सारी जगह है। चलिए जानते हैं - पीलीभीत में कौन-कौन सी जगह घूमने लायक है। पीलीभीत जिले में घूमने वाली जगह - Pilibhit mein ghumne ki jagah पीलीभीत टाइगर रिजर्व - Pilibhit Tiger Reserve पीलीभीत टाइगर रिजर्व पीलीभीत जिले का एक मुख्य पर्यटन स्थल है। पीलीभीत टाइगर रिजर्व पीलीभीत जिले और शाहजहांपुर जिले में फैला हुआ है। पीलीभीत टाइगर रिजर्व में आपको बहुत सारे जंगली जानवर और जंगल का दृश्य देखने के लिए मिलता है। इस टाइगर रिजर्व को इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर की तरफ से अवार्ड भी मिला है। क्योंकि यहां पर बाघों की संख्य
Madhya Pradesh Tourism इस ब्लाॅग के माध्यम से आप लोगों को मध्यप्रदेश के पर्यटन स्थल, मेले, सांस्कृतिक गतिविधियाॅ, और बहुत सारी जगहों की जानकारी मिलेगी।