भुज के दर्शनीय स्थल - Places to visit in Bhuj / भुज के आसपास घूमने वाली प्रमुख जगह भुज कच्छ जिले का एक मुख्य नगर है। भुज कच्छ जिले के बीच में स्थित है। भुज में बहुत सारी ऐतिहासिक स्थल हैं, जो देखने लायक हैं। यहां पर 2001 के भूकंप के समय बहुत ज्यादा जन और धन हानि हुई थी। यहां पर बहुत सारी प्राचीन इमारतें इस भूकंप से गिर गई थी। भुज नगर का माधापुर क्षेत्र भी बहुत प्रसिद्ध है। यहां पर भारत और पाकिस्तान युद्ध के समय लोकल लोगों के द्वारा भारतीय सेना की मदद की गई थी। यहां पर लोगों के सम्मान में, एक स्मारक भी बनाया गया है। भुज में घूमने के लिए बहुत सारी जगह है। आप अगर भुज घूमने के लिए आएंगे, तो इस जगह के संस्कृति को जान पाएंगे। चलिए जानते हैं - भुज में कौन-कौन सी जगह घूमने लायक है। भुज में घूमने की जगह - Bhuj mein ghumne ki jagah राजेंद्र पार्क और हमीरसर झील भुज - Rajendra Park and Hamirsar Lake Bhuj राजेंद्र पार्क और हामीसार झील भुज शहर का एक मुख्य पर्यटन स्थल है। यह झील शहर के बीचो-बीच बनी हुई है। यह झील बहुत बड़े एरिया में फैली हुई है। इस झील के बीच में राजेंद्र पार्क या बाग बना हुआ है।
Madhya Pradesh Tourism इस ब्लाॅग के माध्यम से आप लोगों को मध्यप्रदेश के पर्यटन स्थल, मेले, सांस्कृतिक गतिविधियाॅ, और बहुत सारी जगहों की जानकारी मिलेगी।