गिर सोमनाथ (वेरावल) जिले के दर्शनीय स्थल - P laces to visit in Gir Somnath (Veraval) District / गिर सोमनाथ के आस पास घूमने वाली प्रमुख जगह गिर सोमनाथ गुजरात राज्य का एक मुख्य जिला है। गिर सोमनाथ गुजरात की राजधानी गांधीनगर से करीब 424 किलोमीटर दूर है। गिर सोमनाथ अरब सागर के किनारे स्थित है। गिर सोमनाथ का मुख्यालय वेरावल है। गिर सोमनाथ पहले जूनागढ़ जिले का हिस्सा हुआ करता था। इसे 2013 में अलग करके एक नए जिले के रूप में स्थापित किया गया। गिर सोमनाथ जिले में 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक सोमनाथ मंदिर विराजमान है। यह एशियन लायन का एकमात्र घर है। गिर सोमनाथ अपने समुद्री तट के लिए भी प्रसिद्ध है। गिर सोमनाथ में प्रसिद्ध व्यवसाय मछली पकड़ने का है। यहां पर नाव बनाई जाती है। गिर सोमनाथ पर घूमने के लिए बहुत सारी जगह है। चलिए जानते हैं - गिर सोमनाथ में घूमने लायक कौन कौन सी जगह है। गिर सोमनाथ (वेरावल) में घूमने की जगह - Gir Somnath (Veraval) mein ghumne ki jagah सोमनाथ मंदिर गुजरात - Somnath Temple Gujarat सोमनाथ मंदिर गुजरात राज्य का एक मुख्य धार्मिक स्थल है। यह मंदिर पूरे देश में प्रसिद
Madhya Pradesh Tourism इस ब्लाॅग के माध्यम से आप लोगों को मध्यप्रदेश के पर्यटन स्थल, मेले, सांस्कृतिक गतिविधियाॅ, और बहुत सारी जगहों की जानकारी मिलेगी।