धमतरी जिले के दर्शनीय स्थल - P laces to visit in Dhamtari / धमतरी के आसपास घूमने की जगह / धमतरी टूरिज्म धमतरी जिला छत्तीसगढ़ का एक प्रमुख जिला है। धमतरी जिले में ही महानदी का उद्गम हुआ है। महानदी छत्तीसगढ़ की प्रमुख नदी है। धमतरी जिले में बहुत सारे धार्मिक स्थल देखने के लिए मिलते हैं। यहां पर राम जी ने प्राचीन काल में अपने वनवास काल के दौरान बहुत सारी जगह में भ्रमण किया है। धमतरी जिला 1998 को बना है। धमतरी जिला छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से 110 किलोमीटर दूर है। धमतरी जिले में घूमने के लिए बहुत सारी जगह है। चलिए जानते हैं, धमतरी जिले में घूमने वाली जगह के बारे में धमतरी में घूमने की जगह Dhamtari mein ghumne ki jagah बिलाई माता मंदिर धमतरी - Bilai Mata Temple Dhamtari बिलाई माता मंदिर धमतरी जिले का एक प्रमुख मंदिर है। यह एक धार्मिक स्थल है। यह मंदिर बिलाई माता को समर्पित है। बिलाई माता दुर्गा मां का अवतार है। बिलाई माता की मूर्ति बहुत ही आकर्षक लगती है और गहनों और वस्त्रों से सुसज्जित है। बिलाई माता का मंदिर मुख्य सड़क पर स्थित है। यह मंदिर बहुत प्राचीन है। नवरात्रि के समय यहां प
Madhya Pradesh Tourism इस ब्लाॅग के माध्यम से आप लोगों को मध्यप्रदेश के पर्यटन स्थल, मेले, सांस्कृतिक गतिविधियाॅ, और बहुत सारी जगहों की जानकारी मिलेगी।