दरभंगा जिले के दर्शनीय स्थल - Places to visit in Darbhanga / दरभंगा जिले के आसपास घूमने वाली प्रमुख जगह दरभंगा बिहार राज्य का एक मुख्य जिला है। दरभंगा बिहार की राजधानी पटना से करीब 139 किलोमीटर दूर है। दरभंगा जिले की मुख्य नदी बागमती है। यह नदी दरभंगा जिले के बीच से बहती है। दरभंगा जिले की स्थापना 1875 में की गई थी। दरभंगा जिले में आपको प्राचीन महल एवं किले के अवशेष देखने के लिए मिलते हैं। दरभंगा जिला में आप ट्रेन के माध्यम से और रोड के माध्यम से पहुंच सकते हैं। दरभंगा जिले में घूमने के लिए बहुत सारी जगह है। चलिए जानते हैं - दरभंगा में घूमने लायक कौन कौन सी जगह है। दरभंगा में घूमने की जगह - Darbhanga Mein ghumne ki jagah चन्द्रधारी संग्रहालय दरभंगा - Chandradhari Museum Darbhanga चंद्रधारी संग्रहालय दरभंगा जिले का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। यह संग्रहालय दरभंगा जिले में दरभंगा रेलवे स्टेशन के पास में स्थित है। आप यहां पर आसानी से पहुंच सकते हैं। दरभंगा रेलवे स्टेशन से 5 मिनट की दूरी पर यह संग्रहालय स्थित है। इस संग्रहालय के बाहर एवं अंदर बहुत सारी वस्तुएं देखने के लिए मिलती हैं, जो प्
Madhya Pradesh Tourism इस ब्लाॅग के माध्यम से आप लोगों को मध्यप्रदेश के पर्यटन स्थल, मेले, सांस्कृतिक गतिविधियाॅ, और बहुत सारी जगहों की जानकारी मिलेगी।