बोटाद जिले के दर्शनीय स्थल - Major places to visit in Botad District / बोटाद जिले के आसपास घूमने वाली प्रमुख जगह बोटाद गुजरात राज्य का एक मुख्य जिला है। बोटाद जिला गुजरात की राजधानी गांधीनगर से 176 किलोमीटर दूर है। बोटाद गुजरात राज्य में सौराष्ट्र क्षेत्र में स्थित एक जिला है। बोटाद जिले का निर्माण अहमदाबाद और भावनगर जिले के कुछ भाग को लेकर किया गया है। इस जिले की स्थापना 2013 में की गई थी। बोटाद जिले में बहुत सारी नदियां बहती है। यहां कालूभर, सुखभद्र, घेलो, उतावली, खेरी आदि नदियां बहती है। इस जिले का प्रशासनिक मुख्यालय बोटाद है। उतावली नदी बोटाद जिले के बीचो-बीच से बहती है। बोटाद जिले में घूमने के लिए बहुत सारी जगह है। चलिए जानते हैं - बोटाद जिले में घूमने लायक कौन कौन सी जगह है। बोटाद में घूमने की जगह - Botad mein ghumne ki jagah कृष्णासागर झील बोटाद - Krishnasagar Lake Botad कृष्णा सागर झील बोटाद शहर का एक मुख्य पर्यटन स्थल है। यह झील मुख्य शहर में स्थित है। यह झील बहुत बड़े क्षेत्र में फैली हुई है। झील में बहुत सारी मछलिया देखने के लिए मिलती हैं। झील के पास गार्डन भी बना हुआ है।
Madhya Pradesh Tourism इस ब्लाॅग के माध्यम से आप लोगों को मध्यप्रदेश के पर्यटन स्थल, मेले, सांस्कृतिक गतिविधियाॅ, और बहुत सारी जगहों की जानकारी मिलेगी।