अलीगढ़ जिले के दर्शनीय स्थल - P laces to visit in Aligarh / अलीगढ़ जिले के आसपास घूमने वाली प्रमुख जगह अलीगढ़ उत्तर प्रदेश का एक मुख्य जिला है। अलीगढ़ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से करीब 340 किलोमीटर दूर है। अलीगढ़ में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय है, जो एक प्रसिद्ध विश्वविद्यालय है और पूरे भारत देश में प्रसिद्ध है। इस विश्वविद्यालय की स्थापना श्री सर सैयद अहमद खान जी ने की थी। उन्होंने 1875 में इस विश्वविद्यालय को मुहम्मद एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज के रूप में स्थापित किया था। बाद में 1920 में इसे अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय बना दिया गया। अलीगढ़ में घूमने के लिए बहुत सारी जगह है, जहां पर आप जाकर अपना बहुत अच्छा समय बिता सकते हैं। चलिए जानते हैं - अलीगढ़ में कौन-कौन सी जगह घूमने लायक है। अलीगढ़ में घूमने की जगह - Aligarh mein ghumne ki jagah अलीगढ़ का किला - Aligarh Fort अलीगढ़ का किला अलीगढ़ का एक ऐतिहासिक स्थल है। यहां पर प्राचीन किला देखने के लिए मिलता है। वैसे अब यहां पर किले के अवशेष ही देखने के लिए मिलते हैं, क्योंकि किला पूरी तरह से खंडहर अवस्था में बदल गया है। किले के कुछ-कुछ ह
Madhya Pradesh Tourism इस ब्लाॅग के माध्यम से आप लोगों को मध्यप्रदेश के पर्यटन स्थल, मेले, सांस्कृतिक गतिविधियाॅ, और बहुत सारी जगहों की जानकारी मिलेगी।