छोटा उदेपुरजिले के दर्शनीय स्थल - Major places to visit in Chhota Udepur District / छोटा उदेपुर जिले के आसपास घूमने वाली प्रमुख जगह छोटाउदेपुर गुजरात राज्य का एक मुख्य जिला है। छोटाउदेपुर गुजरात राज्य की राजधानी गांधीनगर से करीब 229 किलोमीटर दूर है। छोटाउदेपुर जिला आदिवासी बहुल क्षेत्र है। यह जिला पहले वडोदरा जिले का एक हिस्सा हुआ करता था। इसे 2013 में अलग करके एक नए जिले के रूप में स्थापित किया गया। इस जिले का मुख्यालय छोटाउदेपुर में स्थित है। यह जिला गुजरात राज्य में, मध्य प्रदेश की सीमा के पास स्थित है। यहां पर आपको सरदार सरोवर बांध का भराव क्षेत्र देखने के लिए मिलता है। यहां पर सुंदर पहाड़ और जंगल देखने के लिए मिलते हैं। छोटा उदयपुर जिले में घूमने के लिए बहुत सारी जगह है। चलिए जानते हैं - छोटाउदेपुर में घूमने लायक कौन कौन सी जगह है। छोटा उदेपुर में घूमने की जगह - Chhota Udepur mein ghumne ki jagah कुसुम सागर सरोवर छोटा उदेपुर - Kusum Sagar Sarovar Chhota Udepur कुसुम सागर झील छोटा उदेपुर में स्थित एक मुख्य पर्यटन स्थल है। यह एक सुंदर झील है। इस झील के बीच में गार्डन बना हुआ है। ग
Madhya Pradesh Tourism इस ब्लाॅग के माध्यम से आप लोगों को मध्यप्रदेश के पर्यटन स्थल, मेले, सांस्कृतिक गतिविधियाॅ, और बहुत सारी जगहों की जानकारी मिलेगी।