सुल्तानपुर जिले के दर्शनीय स्थल - P laces to visit in Sultanpur district / सुल्तानपुर जिले के आसपास घूमने वाली प्रमुख जगह सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश का प्रमुख जिला है। सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से करीब 140 किलोमीटर दूर है। सुल्तानपुर जिले को प्राचीन समय में कुशभवनपुर के नाम से जाना जाता था। इस जिले की स्थापना श्री राम के पुत्र कुश के द्वारा की गई थी। धीरे-धीरे कुशभवनपुर का नाम परिवर्तित होकर सुल्तानपुर हो गया। सुल्तानपुर जिले से मोक्षदायिनी गोमती नदी बहती है। सुल्तानपुर में घूमने के लिए बहुत सारी जगह है। चलिए जानते हैं - सुल्तानपुर में घूमने लायक कौन कौन सी जगह है। सुल्तानपुर जिले में घूमने वाली जगह - Sultanpur mein ghumne ki jagah कल्पवृक्ष (पारिजात वृक्ष) सुल्तानपुर - Kalpavriksha (Parijat tree) Sultanpur कल्पवृक्ष सुल्तानपुर जिले में घूमने के लिए एक धार्मिक स्थल है। यहां पर आपको कल्पवृक्ष देखने के लिए मिलता है। कल्पवृक्ष के बारे में कहा जाता है, कि आप इस वृक्ष के पास कोई भी मनोकामना या इच्छा लेकर आते हैं, तो यह वृक्ष आपकी मनोकामना जरूर पूरी करता है। यहां पर आपको मंदि
Madhya Pradesh Tourism इस ब्लाॅग के माध्यम से आप लोगों को मध्यप्रदेश के पर्यटन स्थल, मेले, सांस्कृतिक गतिविधियाॅ, और बहुत सारी जगहों की जानकारी मिलेगी।