सहारनपुर जिले के दर्शनीय स्थल - Places to visit in Saharanpur district / सहारनपुर जिले के आसपास घूमने वाली प्रमुख जगह सहारनपुर उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख जिला है। सहारनपुर उत्तर प्रदेश राज्य के लखनऊ जिले से करीब 600 किलोमीटर दूर है। सहारनपुर जिला हिमालय की शिवालिक पर्वत श्रेणियों के पास स्थित है। सहारनपुर जिले की सीमाएं हरियाणा और उत्तराखंड की सीमाओं से मिलती है। सहारनपुर के पश्चिम में यमुना नदी बहती है और यमुना नदी सहारनपुर को हरियाणा के करनाल और यमुनानगर जिले से अलग करती है। सहारनपुर में घूमने के लिए बहुत सारी जगह है। चलिए जानते हैं - सहारनपुर में घूमने के लिए कौन-कौन सी जगह है। सहारनपुर में घूमने वाली जगह - Saharanpur mein ghumne ki jagah श्री भूतेश्वर महादेव जी मंदिर सहारनपुर - Shri Bhuteshwar Mahadev Ji Temple Saharanpur श्री भूतेश्वर महादेव जी मंदिर सहारनपुर का एक प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर पूरे शहर के अलावा पूरे प्रदेश में भी प्रसिद्ध है। यह मंदिर शिव भगवान जी को समर्पित है। मंदिर के गर्भ ग्रह में शिवलिंग के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। शिवलिंग में जलहरी चांदी की है और बहुत ही
Madhya Pradesh Tourism इस ब्लाॅग के माध्यम से आप लोगों को मध्यप्रदेश के पर्यटन स्थल, मेले, सांस्कृतिक गतिविधियाॅ, और बहुत सारी जगहों की जानकारी मिलेगी।