उज्जैन की शिप्रा नदी और शिप्रा नदी का उद्गम स्थल - Origin Place of Shipra river and Shipra river of Ujjain शिप्रा नदी मध्य प्रदेश की मुख्य नदी है। शिप्रा नदी को मालवा की गंगा भी कहा जाता है। यह नदी मध्यप्रदेश के इंदौर जिले से निकलती है और इंदौर, देवास, उज्जैन से बहते हुए रतलाम शहर में मध्य प्रदेश और राजस्थान की बॉर्डर के पास चंबल नदी से मिल जाती है। चंबल नदी से शिप्रा नदी का संगम हो जाता है और यहां पर शिप्रा नदी की यात्रा खत्म हो जाती है। यहां पर चंबल और शिप्रा नदी संगम के बाद आगे बढ़ती हैं और चंबल नदी आगे जाकर यमुना नदी से मिल जाती है। शिप्रा नदी उज्जैन में मुख्य तौर पर प्रसिद्ध है। उज्जैन की शिप्रा नदी के किनारे बहुत सारे मंदिर हैं और उज्जैन में शिप्रा नदी के किनारे सुंदर घाट भी बना हुआ है। जिसे शिप्रा घाट कहा जाता है यहां पर शिप्रा नदी के किनारे अनेकों घाट बने हुए हैं और वे सभी घाट प्रसिद्ध हैं और लोग यहां पर आकर स्नान करते हैं। इन घाटों को अलग-अलग नामों से जाना जाता है, मगर यह घाट उज्जैन शिप्रा घाट के नाम से प्रसिद्ध है। उज्जैन में शिप्रा नदी के किनारे रामघाट बहुत प्रसिद
Madhya Pradesh Tourism इस ब्लाॅग के माध्यम से आप लोगों को मध्यप्रदेश के पर्यटन स्थल, मेले, सांस्कृतिक गतिविधियाॅ, और बहुत सारी जगहों की जानकारी मिलेगी।